सागर

मई में सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, 43 डिग्री पहुंचा तापमान

अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिकतम 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
May 18, 2025
MP Weather Alert- (image-source-patrika.com)

मई का आधा महीना बीतने के बाद शनिवार को फिर भीषण गर्मी का एहसास हुआ। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिकतम 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रात में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का यह मिजाज बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम बनने से 22 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। सागर समेत प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। वर्तमान में प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ सक्रिय है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर बारिश और हवा-आंधी की स्थिति बनी हुई है। मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिलेगा।

Published on:
18 May 2025 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर