5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की दूसरी रात दुल्हन ने उड़ाए पति के होश,मचा बबाल

शादी की दूसरी रात दुल्हन ने उड़ाए के पति के होश,मचा बबाल

4 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Apr 09, 2019

Why Bride left Sasural second night of marriage know full story

शादी की दूसरी रात दुल्हन ने उड़ाए के पति के होश,मचा बबाल

सागर. छतरपुर के किशनगढ़ में रहने वाले एक युवक की शादी हुए अभी दो दिन ही हुए थे कि उसकी दुल्हन ससुराल से भाग गई। शादी के दूसरी रात दुल्हन ने पति के होश उड़ा दिए है। वहीं परिजन भी हैरान-परेशान है। वारदात के एक महीने बाद दुल्हन अब पुलिस गिरफ्त में है, लेकिन उसने जो पुलिस के सामने राज खोले, वह इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है।

यहां से शुरू हुई पूरी कहानी
छतरपुर जिले के किशनगढ़ इलाके में एक व्यापारी के लड़के के विवाह के लिए लड़की नहीं मिल रही थी। काफी प्रयास के व्यापारी अब हार मान चुके थे। इसी दौरान उनके संपर्क में आता है गांव का ही चंदू नामक ठग। इसके बाद पूरी कहानी शुरू होती है। चंदू की बात सुनकर व्यापारी की उम्मीदें फिर से जागती हैं और फिर व्यापारी के बेटे की मुलाकात होती है कहानी के मुख्य किरदार या कहें आरोपियों से। सागर में रहने वाले राहुल से मुलाकात करने के बाद बात बनती नजर आती है।

1 लाख रुपए देने पर लड़की दिलाने का किया प्रॉमिस
सागर निवासी राहुल ने सुनील से कहा कि लड़की आपको मिल जाएगी, लेकिन इसके लिए १ लाख रुपए बतौर दलाली देना होगा। सुनील घर के सदस्यों से चर्चा करने के बाद शादी की डील 95 हजार में फाइनल कर देता है। यहां दुल्हन सपना की तस्वीरें भी दिखाई जाती है। रुपए का लेनदेन हो जाता है और शादी की दिनांक भी तय हो जाती है। लूट के उद्देश्य से हो रही शादी को भी गुपचुप रखने की सलाह दी जाती है।

4 मार्च का निकला मुहुर्त, शादी हुई संपन्न
सागर के जिस सरगना राहुल से सुनील की मुलाकात हुई थी। उसने दुल्हन सपना को अपनी बहन बताकर रिश्ता मंजूर किया था। डील के बाद 4 मार्च को शादी का मुहुर्त निकलता है। कोर्ट से यह शादी भले ही चोरी-चुपके हो जाती है, लेकिन लड़के की तरफ से काफी रिश्तेदारों का इसमें शामिल होना बताया जा रहा है। साथ ही घर पर भी शादी की तैयारियां आम शादियों की तरह ही होना बताया गया है। इस शादी के दूल्हा सुनील अपनी दुल्हन सपना को लेकर अपने घर पहुंचता जहां उनका भव्य स्वागत भी होता है।

दो दिन बाद दुल्हन घर से भागी, मचा हड़कंप
4 मार्च को शादी के बाद 5 मार्च का दिन ही अभी बीता था कि6 मार्च की रात दुल्हन सपना अपनी ससुराल या कहें कि नए ठिकाने से लूट करके भाग जाती है। खास बात यह है कि शादी के बाद दुल्हन का भाई यानि ठग नंबर 2 राहुल भी बहन की ससुराल में रुक जाता है। जो सपना को ६ मार्च को लेकर फुर्र हो जाता है। राहुल और सपना व्यापारी के घर से सोने-चांदी के आभूषण के अलावा नकदी भी चोरी कर भाग जाते है। मामले की भनक लगते ही व्यापारी के परिवार में हड़कंप मच जाता है। सुबह मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई जाती है।

दुल्हन ने उड़ाए के पति के होश,मचा बबाल
बताया गया है कि शादी के बाद होने वाली वैवाहिक रस्में भी अभी पूरी नहीं हो सकी थीं। दूल्हा को भी इन रस्मों का पूरा करने का इंतजार था। इसके लिए घर में योजना भी बनाई जाने लगी थी, लेकिन रस्में होती,इससे पहले ही दुल्हन सब कुछ लूटकर भाग जाती है। इधर मामले की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी जाती है। करीब 20 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को लुटेरी दुल्हन गैंग का सुराग मिलता है और फिर जल्द ही दुल्हन और उसके साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाता है।

ऐसा खुला राज, पुलिस भी सुनकर रह गई हैरान
पुलिस के लिए चैलेंज बन गई लुटेरी दुल्हन गैंग को आखिरकार सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सपना, राहुल सहित 5 के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। किशनगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र परस्ते ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि जो १ लाख की डील हुई थी उसे 4 हिस्से हुए थे। लूटा गया जेबर भी जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। परस्ते ने बताया कि इन आरोपियों ने मिलकर अब 7 ऐसे ही प्रकरणों में लूट, चोरी की वारदात को दिया जा चुका है। जिसके भी खुलासे संबंधित थाना पुलिस द्वारा किए जाएंगे।

बुंदेलखंड क्षेत्र में सक्रिय है लुटेरी दुल्हन गैंग
बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में लिंगानुपात ऐसा है कि यहां दुल्हन मुहैया कराने वाले गैंग और मध्यस्थों का राज है। पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया जो पूरे बुंदेलखंड में शादी के लिए लड़कियां सप्लाई करता था। बुंदेलखंड के पिछड़े इलाकों में दुल्हनों को बेचने का धंधा किस कदर जोरों पर है, इसका खुलासा पुलिस की गिरफ्त में सपना तिवारी नाम की एक शातिर 'दुल्हनÓ के आने से हुआ है। राष्ट्रीय लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 940 लड़कियों के उलट यहां हालत बेहद गंभीर है। छत्तरपुर में यह औसत सबसे कम 893 है। यह गैंग ओडिशा से लड़कियां लाकर उनकी यहां शादी करवाता है।