
sagar
यादव महासभा ने गोवर्धन मंदिर परिसर स्थित यादव धर्मशाला में वीर अहीर आल्हा की जयंती मनाई। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि हमें आल्हा ऊदल से देश प्रेम और वीरता की सीख मिलती है, जिस पर हमारी यादव समाज सदैव देशभक्ति के मार्ग पर चल रही है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव ने कहा कि आल्हा ऊदल हमारे समाज के गौरव हैं, जो आज भी अमर हैं। मां शारदा की प्रथम पूजा आल्हा द्वारा की जाती है, जो हमें वीरता के साथ-साथ भक्ति की शक्ति का ज्ञान कराती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आल्हा, ऊदल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में तोता यादव, अनिल यादव, सुंदर लाल यादव, शिव प्रसाद यादव, प्रमोद, अतुल यादव, देव यादव, वासु यादव, अजय यादव, अनिकेत यादव, सोमेश यादव, ब्रजेद्र यादव, शिवराज यादव, अनुज यादव, लीलाधर यादव, अमित यादव, सोनू यादव, अनिमेष यादव, मोहन यादव, हनी यादव उपस्थिति रहे।
Published on:
26 May 2025 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
