scriptइन नवनिवार्चित सांसदों ने भेजा अपना इस्‍तीफा | Patrika News
सहारनपुर

इन नवनिवार्चित सांसदों ने भेजा अपना इस्‍तीफा

7 Photos
5 years ago
1/7

आजम खान

रामपुर से नौ बार विधायक रह चुके आजम खान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसदी का चुनाव लड़ा। इसमें उन्‍होंने भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा को पराजित किया है। अब रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। सपा नेता आजम खान विधायक पद से अपना इस्‍तीफा दे चुके हैं।

2/7

प्रदीप चौधरी

2017 के उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गंगोह से विधायक बने प्रदीप चौधरी को इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में मौका मिला था। उन्‍होंने कैराना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में गठबंधन उम्‍मीदवार तबस्‍सुम हसन को शिकस्‍त देकर वह सांसद बने हैं। उन्‍होंने विधायक पद से अपना इस्‍तीफा दे दिया है।

3/7

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी

2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से विधायक बनी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना भाग्‍य आजमाया था। इलाहाबाद से उन्‍हें भाजपा ने उम्‍मीदवार बनाया। उन्‍होंने सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल को हराया है।

4/7

रितेश पांडे

दिल्ली के एक मशहूर होटल में पिस्टल लहराने वाले आशीष पांडे के भाई रितेश पांडे को बसपा ने लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर से उम्‍मीदवार बनाया था। चुनाव में उन्‍होंने भाजपा के मुकुट बिहारी वर्मा को हराया है। रितेश पांडे जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

5/7

आरके सिंह पटेल

बांदा लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार आरके सिंह पटेल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्‍होंने समाजवादी पार्टी से श्‍यामा चरण गुप्‍ता को हराया है। चित्रकूट की मानिकपुर सीट से विधायक रह चुके आरके सिंह पटेल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

6/7

संगम लाल गुप्ता

लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ से भाजपा के टिकट पर सांसद बने संगम लाल गुप्ता ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। सांसद चुने जाने जाने से पहले वह प्रतापगढ़ से विधायक थे। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को शिकस्त दी थी।

7/7

एसपी सिंह बघेल

2019 के लोकसभा चुनाव में टूंडला सीट से विधायक व पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल को आगरा सुरक्षित से मौका मिला था। रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने टिकट दिया था। चुनाव में उन्‍होंने गठबंधन के प्रत्‍याशी मनोज सोनी को हराया था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.