
शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
Aaj ka Rashifal in Hindi फरवरी माह के पहले दिन क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए शनिवार का दिन ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं मेष वृषभ मिथुन सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन राशि का राशिफल। चंद्र राशिफल से इन सभी राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र व पंडित राेहित वशिष्ठ।
राशिफल जानने से पहले आज के पंचाग पर भी नजर डाल लेेत हैं। शनिवार आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और दो शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा की स्थिति और बन रहे योग का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा उसी आधार पर आइए जानते हैं आज का भविष्यफल
आज का राशिफल मेष ( Mesh Rashi ) hindi rashifal Aries Horoscope Rashifal मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। धन लाभ के योग मेष राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक धन लाभ भी आपको होंगे। जिन योजनाओं पर आप पूर्व में काम कर रहे थे उनमें आपको सफलता मिलेगी जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है। आज परिवार के साथ समय बिताएं, पारिवारिक सदस्यों से मन की बातें कीजिएगा। इससे प्रेम बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।
राशिफल वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi ) rashifal news hindi Taurus Horoscope वृष राशिफल : शनिवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। आज आपकों अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में विस्तार करने के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी और आप अपने कार्यों के प्रति सजग होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात के याेग भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। अगर आज आप अपने मन की बात कहना चाहते हैं या प्रिय से अपने मन की बात का इजहार करना चाहते हैं ताे आज का दिन उत्तम है। आपको सफलता मिलेगी प्रेम का इजहार कर सकते हैं। शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो आपकी चिंताओं को खत्म करने वाले समाचार लेकर आएगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि ( Mithun Rashi ) Today Rashifal In Hindi hindi rashifal news hindi Gemini Horoscope मिथुन राशिफल : दिन उत्तम है।कुछ उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। दोपहर के समय आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ कार्यों में अधिक ऊर्जा इस्तेमाल करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको पीछे नहीं हटना है। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतें। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी लेकिन जीवनसाथी से बहस करने से बचें। आज बहस विवाद का कारण बन सकती है।
राशिफल कर्क राशि ( Kark Rashi ) #Rashifal in Hind Cancer Horoscope
कर्क राशिफल : शनिवार आज कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिल रहा है। जो भी कार्य आप कर रहे थे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित कर लेंगे। सेहत में भी सुधार होंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है। रफ्तार से वाहन चलाना आज आपके लिए उचित नहीं है। सड़क पर दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा आपको भी भुगतना पड़ सकता है।
आज का राशिफल सिंह ( Singh Rashi ) Rashifal by name
Leo Horoscope mesh rashifal सिंह राशिफल : फरवरी माह का पहला दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। दोपहर बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी। आज अपने करियर को उजागर करने का समय है। खुद पर ध्यान दीजिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है जो भी कार्य आप करेंगे उनका फल आपको प्राप्त होगा। आज आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। ऐसे में आपको मजबूर होकर अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। निवेश करना चाहते हैं तो अचल संपत्ति में लंबी अवधि के लिए निवेश करना उत्तम है।
आज का राशिफल कन्या राशि Vigro Horoscope ( Kanya Rashi ) new year rashifal in hindi कन्या राशिफल : शनिवार का दिन सामान्य बीतेगा। आज शनिदेव की विशेष कृपा कन्या राशि वालों पर बनी हुई है। किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथ से खाना खिलाएं। शाम के समय शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीप दान करें। ऐसा करने से आपके विरोधी शांत होंगे और आपके जाे रुके हुए कार्य हैं जिनमें कुछ ना कुछ अटकलें चल रही हैं वह भी खत्म होंगी और सफलता के रास्ते खुलेंगे। आज जो जातक रोजगार की तलाश कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। खुद को प्रदर्शित करने का समय है। अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का समय है आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आज का राशिफल तुला ( Tula Rashi ) rashifal Today Libra Horoscope तुला राशिफल : तुला राशि वालों के लिए एक फरवरी 2020 का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और मधुर व्यवहार से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। आज आपको किसी से भी बहस नहीं करनी चाहिए। गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग कीजिए। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे जहां आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी। होगी और लोग आप के हुनर को पहचानेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा का योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा करने के अवसर भी आपको मिलेंगे।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) Daily Rashifal Scorpio Horoscope Daily Hindi Rashifal Mesh वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वालों के लिए उत्तम समय है। आज आपके व्यवहार पर निर्भर होगा कि आप सामने वाले को किस तरह से प्रभावित करते हैं। गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। मुस्कुराता हुआ चेहरा आपके लिए सहायक साबित होगा। इससे आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। सत्ता में बैठे लोगों और अधिकारियों का साथ आपको मिल रहा है। आपकी जो परेशानियां चल रही थी उनमें कमी आएगी और संतान की ओर से चल रही चिंताएं भी कम होंगी। अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। पूर्व में आपने जाे परीक्षाएं दी हैं उनके परिणाम आने हैं तो आपके हित में आएंगे। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है इसलिए विवाद में उलझने से बचें।
आज का राशिफल धनु राशि ( Dhanu Rashi ) आज का राशिफल Sagittarius ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे शनिवार का राशिफल : धनु राशि वालों को आज थोड़ा सा धैर्य रखना होगा। आज उत्तम दिन है भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो उसके लिए भी आज आप कदम आगे बढ़ा सकते हैं। आज दोपहर बाद आपको अच्छी सूचनाएं प्राप्त होंगी। अगर आप अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो प्रिय से अपनी मन की बात कह सकते हैं। सफलता के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। ध्यान रहे खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सचेत रहें। बेवजह की वस्तुओं को खरीदने से बचें अभी धन बचाना आपके लिए आवश्यक है। आज बचाया गया धन भविष्य में आपके काम आने वाला है।
आज का राशिफल मकर राशि ( Makar Rashi ) leo horoscope Capricorn भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशिफल : व्यापारियों और कारोबारियों के लिए शनिवार आज का दिन उत्तम रहेगा। लाभ के योग पर व्यापारियों और कारोबरियोंकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है लेकिन ध्यान रहे एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही आज आपको शुभ कार्य करने चाहिए। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से भोजन कराएं ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज बेवजह के कार्यों में अपनी ऊर्जा को नष्ट करने से बचें। समय का सदुपयोग कीजिए अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य करेंगे उन्हें आपको सफलता मिलेगी।
आज का राशिफल कुंभ ( Kumbh Rashi ) Aries Horoscope Aquarious Horoscope कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम समय है। समझ लीजिए आज भाग्य का साथ आपको मिल रहा है और जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। पूर्व में जिन कार्यों में आप मेहनत कर रहे थे उनका फल भी आज आपको मिलने वाला है। आज आपको दूसरे लोगों से सीखने के अवसर भी मिलेंगे। ऐसे में आपको सीखना चाहिए। अभिमान आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। गुस्से से और अभिमान से कुंभ राशि वालों को बचना चाहिए। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी निजी जिंदगी में चल रही समस्याओं का समाधान लेकर आएंगे। आपकी समस्याओं का समाधान कराने में सहायक साबित होंगे। ध्यान रखिएगा आज गुस्सा आपके लिए उचित नहीं है। आपका कानूनी पक्ष भी कमजोर है। इसलिए विवादों में उलझने से बचें लेकिन अच्छी बात यह है कि आपकी राशि में बेहतर योग बन रहे हैं और आने वाला समय आपके लिए उत्तम है।
आज का राशिफल मीन राशि ( Meen Rashi ) Sagittarius horoscope Pisces Horoscope मीन राशिफल : मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर याेग लेकर आया है। समय का सदुपयोग करने से लाभ के पद पर आप रहेंगे। आज समय इधर उधर बैठकर आपको नहीं गंवाना चाहिए। पारिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर आज आपको मिलेंगे। कुछ नया कार्य करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है लेकिन ध्यान रहे किसी को भी पैसा उधार देने से आज आपको बचना है। जीवनसाथी से भी आज आपको बहस करने से बचना चाहिए। बहस करने से विवाद हाेने की आशंकाएं प्रबल हाे सकती हैं।
Published on:
01 Feb 2020 07:01 am

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
