1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिवार का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

शनिवार आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है और ब्रह्मा योग बन रहा है। चंद्रमा आज धनु राशि में है आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए आज का दिन

3 min read
Google source verification
horoscope today 3 july 2020 ka rashifal in hindi

horoscope today 3 july 2020 ka rashifal in hindi

आज का राशिफल 4 जुलाई 2020 शनिवार आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है और ब्रह्मा योग बन रहा है। दोपहर 1:00 बजे के बाद इंद्र योग बनेगा। चंद्रमा आज धनु राशि में है आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए आज का दिन। चंद्र राशिफल से सभी 12 राशि leo horoscope, Aries Horoscope, Sagittarius horoscope, Capricorn horoscope, gemini horoscope, pisces horoscope, scorpio horoscope का आज का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित राेहित वशिष्ठ।

मेष राशि मेष राशिफल कहता है कि आज मन चंचल रहेगा। मन को शांत करना बेहद आवश्यक है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए थोड़ा चुनौती भरा समय है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दैनिक कार्यों में भी सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी


आज का राशिफल वृषभ वृष राशिफल कहता है कि आज आप खुद काे आत्मविश्वास से हुआ महसूस करेंगे लेकिन धैर्य बेहद जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। वाणी में भी मधुरता बनाकर रखें। नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम समय है। नाैकरीपेशा जातकों की राशि में ट्रांसफर के योग बने हुए हैं।

आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशिफल कहता है कि आज दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। हिन्दी राशिफल के अनुसार मन में आज चंचलता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

कर्क राशि वालों के लिए समय उत्तम है। शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। ध्यान रहे चिंताएं बढ़ सकती हैं। दोपहर तक का समय आपके लिए कष्टकारी है। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।


आज का राशिफल सिंह : सिंह राशिफल कहता है कि आज आपको वाणी में मधुरता रखनी चाहिए। मधुर वाणी से ही आप दूसरों का मन जीत लेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है।


आज का राशिफल कन्या : कन्या राशिफल कहता है कि आज कुछ ऐसे समाचार प्राप्त हो सकते हैं जो तनाव का कारण बनेंगे लेकिन आज समस्या क्षण भर के लिए रहेंगी। इसलिए धैर्य बनाए रखें। जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।


आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा लेकिन मन चंचल बना रहेगा। मन को काबू करने की कोशिश करें। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। आज किसी से भी बहस करना आपके लिए उचित नहीं है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए समय अच्छा है। कला के प्रति आज आपका रुझान बढ़ेगा। अपने पुराने शाैंक दोहरा सकते हैं। कोई भी ऐसा शब्द दूसरों को नहीं कहना है जो बुरा लगता हो। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। जाे जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय है। आज किया गया अध्ययन और की गई मेहनत जीवनभर काम आने वाली है। दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन भवन और वाहन सुख के योग आपकी राशि में बने हुए हैं

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कठिनाई भरा रहेगा आलस आज आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। समय से कार्यो का निपटारा करना बेहद आवश्यक है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे


आज का राशिफल कुंभ शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम योग लेकर आया है लेकिन आज बातचीत से मामले निपटने वाले हैं। वाणी में मधुरता रखिएगा जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज धन लाभ के योग भी कुंभ राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं।

मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा है। क्रोध आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। गुस्से से बचना है। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। परिवार को समय दीजिए। बच्चों से बातें कीजिए। इससे कन्फ्यूजन दूर होंगे और रिश्तो में मजबूती आएगी।

Story Loader