
Aaj ka rashifal
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मेष राशि वालों को अपने पारिवारिक सदस्यों को लेकर चिंता बढ़ सकती हैं। बच्चों को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज पार्टनर का सहयोग आपकी इच्छा के अनुरूप नहीं रहने वाला है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो सहकर्मी आज आपकी सहायता भी नहीं करेंगे। इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ईमानदारी के साथ अपना कार्य पूरा करता रहें। आज सेहत के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है सेहत बिगड़ने की आशंकाएं भी आज बनी हुई हैं। जीवनसाथी का आज पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज वृष राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं । आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकते हैं। वहीं आज आय के स्रोत में भी विकास हो सकता है। आज मित्रों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। मित्रों पर खर्च होगा और मित्रों से ही आज आपको लाभ के योग भी बने हुए हैं। आज परिवार के सदस्यों को समय दें और अपने व्यवहार में सरलता रखें आज किसी से भी बहस नहीं करनी है यात्रा के योग भी बने हुए हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन किसी अवसर की तरह है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। पिछले कई दिनों से कोई योजना बना रहे हैं व्यापार में वृद्धि करना चाहते हैं या नौकरी के कार्यक्षेत्र में विस्तार करने की योजना है तो आज इसके लिए शुभ समय है। जिन लोगों की अभी शादी नहीं हुई है आज उनके लिए भी अच्छा समय है। आज कोई अच्छा रिश्ता आपके लिए आ सकता है। आपके जीवन की नई शुरुआत की आज हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आसपास रहने वाले लोग आपसे खुश रहेंगे। आज परिवार में भी पारिवारिक सदस्यों का आपको साथ मिलने वाला है। मित्रों का भी आज आपको सहयोग मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आज आपके कार्यों में हाथ बटाएंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। आज उचित कार्यों में ही धन खर्च करें। उचित कार्यों में किया गया धन खर्च भविष्य में लाभ देने वाला है। आज गुस्सा नहीं करना है और वाणी में मधुरता बनाए रखनी है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर हैष आज आप किसी ऐसे कार्य को पूरा करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। अगर पिछले कई दिनों से वाहन लेने की योजना बना रहे हैं तो आज आपका यह सपना पूरा होने के याेग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में भी आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और सहकर्मी के साथ-साथ बॉस भी आज आपके कार्यों से खुश दिखाई देंगे, आपकी प्रशंसा करेंगे। इससे आप में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा आज पारिवारिक माहौल भी बेहतर है और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आज रिश्ते में मजबूती आएगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद उत्तम है। आज आप ऐश्वर्या जीवन व्यतीत करेंगे। आज अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज अपने ऊपर आप खर्च करने वाले हैं। आप गहने खरीद सकते हैं कपड़े खरीद सकते हैं आज शॉपिंग करने का आपको मौका मिलेगा। आज परिवार के सदस्य भी आपके व्यवहार से खुश नजर आएंगे। आज किसी की भी आलोचना आपको नहीं करनी है और प्रेम वाला व्यवहार है आज सब से करना है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है आज कोई नया कार्य शुरू करने का समय है आज अपने व्यापार में भी आप विस्तार कर सकते हैं। अगर पिछले लंबे समय से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज उसके लिए उत्तम दिन है। आज समय अनुकूल है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में भी सहकर्मी आपसे मित्रों जैसा व्यवहार करेंगे और कार्य क्षेत्र का माहौल और बेहतर होगा। आपका अपने कार्य में सामान्य दिनों से अधिक मन लगने वाला है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप का मन प्रभु स्मरण में लगेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आप आज हिस्सा लेंगे। आज धन लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। आज पार्टनर से भी आपको लाभ के योग हैं। आज पार्टनर के साथ मित्रवत व्यवहार कीजिए। मन की बातें कीजिए अगर आप नौकरी पेशा है तो अच्छी खबर है कि आज आपके लिए प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आज का दिन किसी अवसर से कम नहीं है। आज दोपहर बाद आपको कोई अच्छा और शुभ समाचार भी मिलने के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य दिनों से बेहतर है। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी और आप किसी ऐसे कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जहां लोग आपके हुनर को पहचानेंगे और आपका सम्मान करेंगे। आज आपके रुके हुए कार्य भी आसानी से पूर्ण हो जाएंगे और आप को उनके लिए बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी हाेगी लेकिन ध्यान रहे कार्य प्रधान है। आज परिवार में माता-पिता से भी आपके रिश्ते अच्छे होंगे आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं या शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे तो आज का दिन बदलाव लाएगा और आज आप बेहतर महसूस करेंगे। दवाइयों को लगातार लेते रहें आज आर्थिक लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है आज वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी आज कम बोलना आपके लिए अच्छा है और कार्य क्षेत्र के लिहाज से भी आज का दिन उत्तम है आज आप बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन एक अवसर की तरह है। जो लोग बेरोजगार हैं जिनको अभी तक रोजगार नहीं मिला है आज उनको रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। आज नया रोजगार उनको मिल सकता है अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा सामान्य जनों के लिए आज दोपहर बाद शुभ समाचार मिलेंगे और आज यात्रा के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। अचानक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आज मित्रों के साथ समय बिताएं परिजनों के साथ समय बिताएं और वाणी में मधुरता बनाए रखें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आप के जीवन में बहुत कुछ बड़ा घटने वाला नहीं है। आज मित्रों के साथ आपका समय बीतेगा। आज आप अपने व्यक्तित्व को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अपने दोस्तों को परिजनों को और कार्यक्षेत्र में आसपास के लोगों को अपना नजरिया पेश करने की आप कोशिश करेंगे और इस कोशिश में आप कामयाब भी होंगे। लोग आपके अंदर दूसरों की सहायता करने और दूसरों के लिए हर समय तत्पर रहने का जो होना है उसके कारण लोग आपका सम्मान करते हैं और आपके इस सम्मान में आज वृद्धि होने वाली है।
Updated on:
07 Aug 2018 04:04 pm
Published on:
07 Aug 2018 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
