
weapon license application
सहारनपुर। हैदराबाद कांड व उन्नाव की घटना के बाद सहारनपुर में चार लड़कियाें के पिता ने जिलाधिकारी से शस्त्र लाइसेंस की मांग की है। शस्त्र लाइसेंस के लिए दिए आवेदन पत्र में इस व्यक्ति ने साफ लिखा है कि ' साहब चार बच्चियाें का पिता हूं, इसलिए शस्त्र लाइसेंस दिया जाए'
महज दाे लाइन की इस एप्लीकेशन काे देखकर जिलाधिकारी DM Saharanpur आलाेक कुमार aalok kumar भी एक पल के लिए हैरान रह गए। कारण भी था, दरअसल अभी तक उनके पास ऐसी काेई एप्लीकेशन नहीं आई थी। यह पहला मामला था जब किसी व्यक्ति ने बेटियाें का हवाला देते हुए शस्त्र लाइसेंस की मांग की।
जनकपुरी थाना क्षेत्र में सहारनपुर के देहरादून राेड स्थित माेहल्ला खानआलमपुरा के रहने वाले फैसल सलमानी ने जिलाधिकारी आलाेक कुमार काे दिए प्रार्थना पत्र में कुछ इस तरह लिखा ''निवेदन है कि मेरी चार पुत्रियां हैं, इसलिए मुझे शस्त्र लाइसेंस का आवेदन फार्म देने की कृपा करें''
इस एप्लीकेशन के बारे में जब हमने फैसल सलमानी से बात की ताे उन्हाेंने बताया कि उन्नाव गैंगरेप की घटना और उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कहानी सुनकर वह बेहद दुखी हैं, जिस तरह से हैदराबाद में डॉ. प्रियंका रेड्डी हत्या की वारदात काे अंजाम दिया गया उससे बेटियाें की सुरक्षा काे लेकर चिंता हाेने लगी है। हैदराबाद कांड व उन्नाव की घटना के बाद अब उन्हे शस्त्र लाइसेंस की जरूरत महसूस हाे रही है।
समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं फैसल
फैसल सलमानी समाजवादी पार्टी के नेता भी हैं। वह पूर्व में पार्टी की ओर से सहारनपुर नगर अध्यक्ष व प्रवक्ता भी रह चुके हैं। फिलहाल उन्हाेंने शस्त्र लाईसेंस लेने के पीछे उन्नाव की घटना का हवाला दिया है। उनका यही कहना है कि अभी तक उन्हे शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता महसूस नहीं हुई थी। अब जब घर परिवार में डॉ. प्रियंका रेड्डी की हत्या कांड काे लेकर जिक्र चल रहा है ताे उन्हे भी अब weapon शस्त्र लाइसेंस weapon license की आवश्यकता महसूस हाे रही है।
Updated on:
10 Dec 2019 12:26 pm
Published on:
10 Dec 2019 12:20 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
