सहारनपुर

राम मंदिर निर्माण पर इस मॉस्ट वांटेड आतंकी का लिंक आ रहा सामने!

विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले आयोजित हुई शंखनाद धर्मसभा में हर कीमत पर अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया।

2 min read
राम मंदिर निर्माण पर इस मॉस्ट वांटेड आतंकी का लिंक आ रहा सामने!

सहारनपुर/देवबंद। हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने तक लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंदिर के लिए संसद में बिल पास नहीं हुआ तो पुन: भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया जाएगा और राम विरोधियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।

शनिवार को नवीन मंडी स्थल पर विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले आयोजित हुई शंखनाद धर्मसभा में हर कीमत पर अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता सुरेंद्र जैन ने राम मंदिर निर्माण तक लड़ाई जारी रखने का आहवान करते हुए कहा कि अब सिर्फ अयोध्या में राम मंदिर का ही नहीं बल्कि देश में विभिन्न स्थानों पर मंदिर तोडक़र बनाई गयी मस्जिदों के स्थान पर मंदिरों का निर्माण होगा।

उन्होंने दारुल उलूम देवबंद पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दारुल उलूम के इशारे पर ही आतंकी अजहर मसूद राम मंदिर न बनने देने की धमकी दे रहा है। लेकिन वह बता देना चाहते हैं कि यह नेहरू का नहीं मोदी, योगी का दौर है। आज का हिंदू डरता नहीं, झुकता नहीं, ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है। उन्होंने कहा कि आज में यह आप सबको आगामी 9 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली महासभा के लिए न्यौता देने आया हूं। 9 दिसम्बर को दिल्ली में रामभक्तों की ऐसी भीड़ होनी चाहिए कि राम विरोधियों को पैर तक टिकाने की जगह न मिले। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिल्ली को भगवा बना देने का आहवान किया।

बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर, प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन, प्रांत उपाध्यक्ष परवेंद्र बंसल ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में राम मंदिर निर्माण करने से नहीं रोक सकती। यह देश के सौ करोड़ हिंदुओं की आस्था का सवाल है। यदि कोई हमारी आस्था में बाधक बनने का प्रयास करेगा तो वह तिनके की तरह बह जाएगा।

विहिप प्रांत मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक विकास त्यागी ने एक धक्का ओर दो, दारुल उलूम को तोड़ दो का नारा देते हुए कहा कि देश में आतंकवाद का जनक दारुल उलूम ही है। यहीं से जुड़े आतंकवादी मसूद अजहर ने राम मंदिर निर्माण न करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम को इसी विचार धारा को पढ़ाने और सिखाने के लिए सऊदी अरब और पाकिस्तान से पैसा मिलता है। उन्होंने राम जन्मभूमि पर श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण करने का संकल्प लेते हुए 9 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आहवान कार्यकर्ताओं से किया।

Published on:
02 Dec 2018 02:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर