14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में नकली नोटों की सप्लाई करने वाला सहारनपुर के होटल से गिरफ्तार

Crime : 14 दिसंबर को जयपुर में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के साथ आकर सहारनपुर से अपने साथी को पकड़वाया।

2 min read
Google source verification
Saharanpur Police

कोतवाली सदर बाजार में मौजूद राजस्थान पुलिस टीम

Crime : राजस्थान पुलिस ने सहारनपुर से गौरव पुंडीर नाम के एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गौरव कई राज्यों में नकली नोटों की सप्लाई करता है। पिछले दिनों राजस्थान में पकड़े गए नकली नोट भी सहारपुर से गौरव ने ही भेजे थे। राजस्थान पुलिस ने जयपुर में नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर ही गौरव पुंडीर को घंटाघर के पास एक होटल से गिरफ्तार किया है।

राजस्थान में पकड़े गए थे नकली नोट ( Crime )

14 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में चित्रकूट थाना पुलिस ने गोविंद नाम के एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। पुलिस ने इससे पूछताछ की गई तो इसने बताया कि यूपी के सहारनपुर से नकली नोट लाता था। उस वक्त पुलिस इस मामले में सहारनपुर में दबिश नहीं दे पाई क्योंकि पकड़े गए आरोपी गोविंद को 24 घंटे के भीतर न्यायालय के समक्ष पेश करना था। पुलिस ने इसे न्यायालय के समक्ष पेश किया और न्यायालय ने इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

एक आरोपी को साथ लाई थी राजस्थान पुलिस

इसके बाद राजस्थान की चित्रकूट थाना पुलिस ने न्यायालय को बताया कि आरोपी से पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। अगर रिमांड मिल जाए तो आरोपी उस व्यक्ति को पकड़वा सकता है जिससे वह नकली नोट लेता था। इसके लिए आरोपी की पीसीआर रिमांड चाहिए होगी। न्यायालय ने राजस्थान पुलिस की चित्रकूट थाना पुलिस की इस अर्जी को स्वीकार करते हुए पुलिस को गोविंद की पीसीआर रिमांड दे दी। इसके बाद पुलिस ने नाटकीय अंदाज में गोविंद से कहा कि वह अपने आका को फोन करके बोले कि वह जमानत पर छूट गया है। अब कोई चिंता की बात नहीं है और नकली नोच चाहिए।

राजस्थान पुलिस के जाल में फंस गया गौरव पुंडीर

पुलिस के कहने पर आरोपी ने ऐसा ही किया और सहारनपुर में रह रहे अपने आका गौरव पुंडीर को फोन करके कहा कि और करेंसी चाहिए। गौरव पुंडीर ने गोविंद को घंटाघर के पास एक होटल में आने के लिए कहा। गौरव को यह मालूम नहीं था कि गोविंद पुलिस रिमांड पर है और उससे यह सारी कॉल पुलिस ही करवा रही है। इस तरह राजस्थान पुलिस के जाल में आरोपी गौरव पुंडीर फंस गया। इसके बाद राजस्थान पुलिस सीधे कोतवाली सदर बाजार पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर होटल में छापा मार दिया।

होटल के अंदर बैठा कर रहा था पुलिस का इंतजार

होटल के अंदर से पुलिस ने गौरव पुंडीर को हिरासत में ले लिया। इसके कब्जे से करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत के नकली नोट बरामद हुए। अब राजस्थान पुलिस आरोपी गौरव पुंडीर को ट्राजिक्ट रिमांड पर राजस्थान ले जाएगी। राजस्थान में ही इससे आगे की पूछताछ की जाएगी। सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस एक आरोपी को अपने साथ पीसीआर पर लाई थी। एक आरोपी सहारनपुर से पकड़ा गया है जिसका ट्राजिक्ट रिमांड लिया जा रहा है।