30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर से ये महिलाएं कर रही मेयर पद के लिए दावेदारी, देखें फोटो

सहारनपुर मेयर ( Saharanpur Mayor ) इलेक्शन Election के लिए इस बार सीट महिला आरक्षित हुई है। ऐसे में आधी आबादी यानी महिलाओं ने अपनी-अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। अलग-अलग पार्टियों से महिलाएं अपनी दावेदारी के लिए आगे आ रही हैं। सहारनपुर स्मार्ट सिटी है, ऐसे में स्मार्ट सीट पर बैठने के लिए स्मार्ट चेहरे भी दौड़ में हैं, देखें फोटो।

3 min read
Google source verification
RAMA GUPTA

रमा गुप्ता भाजपा नेत्री हैं। संगठन के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं। वर्तमान में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री हैं और अब सहारनपुर मेयर चुनाव के लिए अपनी दावेदारी कर रही हैं।

NOOTAN SHARMA

नूतन शर्मा भाजपा नेत्री हैं। वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री हैं। पिछली बार पार्षद का चुनाव हार गई थी। अब मेयर सीट के लिए दावेदारी कर रही हैं।

RITIKA SHARMA

रितिका शर्मा भाजपा की कर्मठ नेत्री हैं। लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। युवा मोर्चा की महामंत्री व महिला मोर्चा की सहमीडिया प्रभारी हैं। अब मेयर सीट के लिए अपनी दावेदारी कर रही हैं।

RANJANA NEB

रंजना नेब भाजपा नेत्री हैं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महानगर की संयोजिका रह चुकी हैं। अब मेयर सीट के लिए दावेदारी कर रही हैं।

SHEETAL ARODA

शीतल अरोड़ा बसपा नेत्री हैं। इनके पति मनीष अरोड़ा ने हाल ही में सहारनपुर नगर विधान सभा सीट पर बसपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। अब शीतल अरोड़ा मेयर सीट के लिए दावेदारी कर रही हैं।

SARITA SHARMA

सरिता शर्मा वर्तमान में वार्ड-38 से पार्षद हैं। इससे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। लंबे समय से सक्रिय हैं अब मेयर पद के लिए दावेदारी कर रही हैं।

RANJANA NEB

रंजना नेब अन्तर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना हैं और भाजपा के कार्यक्रमों में उनकी अग्रसर भागेदारी रहती है। अब रंजना मेयर पद के लिए टिकट की दौड़ में हैं।

RITIKA SHARMA

रितिका शर्मा भाजपा की सक्रिय पदाधिकारी हैं। अब भाजपा से ही मेयर पद के लिए टिकट मांग रही हैं।

seema.jpg

सीमा गगनेजा भाजपा पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं। महानगर महिला मोर्चा में तीन बार उपाध्यक्ष और एक बार मेन बॉडी में उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।

shajadi.jpg

शहजादी जिला पंचायत सदस्य जब्बार प्रधान की पुत्रवधु हैं। शहजादी समाजवादी पार्टी से मेयर पद के टिकट की दावेदारी कर रही हैं।

kusum.jpg

कुसुम अग्रवाल लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हैं। अब मजबूती के साथ मेयर सीट के लिए दावेदारी कर रही हैं।

sumit.jpg

अर्चना सिंघल भाजपा पार्टी से ही मेयर पद के लिए टिकट की दावेदारी कर रही हैं। अर्चना शहर के एक जाने-माने सर्राफ परिवार से हैं।

Radhika jain

राधिका जैन पिछले करीब दो दशक से भाजपा पार्टी से जुड़ी हैं। वर्तमान महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश जैन की पत्नी हैं। अब मेयर सीट के लिए दावेदारी कर रही हैं।

Rakesh jain

डॉक्टर नीलू राणा लंबे समय से भाजपा में हैं। वर्तमान में मेन बॉडी में महानगर मंत्री हैं। अब मेयर पद के लिए दावेदारी कर रही हैं।

jyoti.jpg

ज्येति प्रमाणी अग्रवाल वर्तमान में भाजपा पार्षद हैं और भाजपा से ही मेयर टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं।