सहारनपुर

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी ना पहनें इन तीन रंग के कपड़े

Mahashivratri महाशिवरात्रि पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं और जलाभिषेक करते हैं। शास्त्रों के इन अनुसार इस दिन काले, नीले और हरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

less than 1 minute read
महाशिव रात्रि 2023

Mahashivratri अगर आप देवों के देव महादेव के भक्त हैं तो महाशिवरात्रि पर काले, हरे और नीले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें। यह हिदायत यूं ही नहीं दी जा रही। दरअसल शास्त्रों के अनुसार भी पूजा कार्यों में काले, हरे और नीले रंग के कपड़े पहनना निषेध हैं। यानी अगर आप किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा कार्य में शामिल होने जा रहे हैं तो काले, नीले और हरे रंग के कपडे पहनने से बचना चाहिए।

सफेद रंग के कपड़े हैं सबसे बेहतर
आप सोच रहे होंगे कि काले, नीले और हरे रंग के कपड़े पहनाना तो निषेध है लेकिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए ? इस सवाल का सीधा जवाब ये है कि आप काले, नीले और हरे रंग को छोड़कर अन्य किसी भी रंग के कपड़े पूजा कार्यों में पहन सकते हैं। अगर आप सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं तो ये सबसे अच्छा रहेगा। पंडिक आकाश शर्मा के अनुसार पूजा कार्यों में सफेद रंग के कपड़े पहनना अधिक बेहतर रहता है। सफेद रंग के कपड़ों को शास्त्रों में श्रेष्ठ माना गया है।

जाने जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त भी है। आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ के अनुसार अगर आप हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए हैं यानी कांवड़ियां हैं तो आपके लिए शुभ मुहूर्त रात्रि साढ़े आठ बजे का है। रत्रि 8:30 बजे से सुबह छह बजे तक यानी सूर्योदय तक शुभ मुहूर्त रहेगा। अगर आप कांवड़ियां नहीं हैं तो सुबह से रात तक किसी भी समय आप जलाभिषेक कर सकते हैं। शाम 04:00 बजे से शाम 06:30 बजे तक जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा शाम सात बजे से आप महादेव का कीर्तन करके भी फल प्राप्त कर सकते हैं।

Published on:
15 Jul 2023 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर