सहारनपुर। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली लगने से हुई मौत के मामले में सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार का बयान आया है। SSP का कहना है कि घटना कैसे हुई इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है अभी तक परिवार के लोग घटनास्थल भी नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल यह घटना कैसे हुई इसकी पूरी जांच कराई जा रही है। पुलिस के पास एक वीडियो भी सामने आया है, इस वीडियो में कुछ महिलाएं सड़क को पानी से धोते हुए दिखाई दे रही हैं।