
कैराना उपचुनाव में हार के बाद मृगांका सिंह ने खोला बड़ा राज, इस वजह से हारी भाजपा
कैराना।कैराना उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को सामने आ गये। इसमें गठबंधन प्रत्याशी ने नूरपुर के बाद भाजपा के हाथ से उनकी लोकसभा कैराना सीट भी निकल गर्इ। गठबंधन प्रत्याशी ने यहां भाजपा को भारी वोटों से शिकस्त दे दी। वहीं कैराना उपचुनाव में हार के बाद भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह सामने आर्इ। इस दौरान उन्होंने अपने विपक्ष में खड़ी प्रत्याशी को जीत की बधार्इ दी। इसके साथ ही हार की वजह भी बतार्इ।
भाजपा प्रत्याशी ने ये बतार्इ हार की वजह
गुरुवार को उपचुनाव में हार के बाद सामने आर्इ लोकसभा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने कहा कि निराश हूं हताश नहीं हूं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को भी वोट दिये। वहीं महागठबंधन हमसे ज्यादा ताकतवर साबित हुआ।जिन्हें हजारों वोट मिलें। हम भविष्य के लिए आेर तैयारी करेंगे। इसके साथ ही दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जीत की बधार्इ दी। आप को बता दें कि उपचुनाव में आरएलडी आैर सपा ने हाथ मिलाया था। वहीं कांग्रेस, बसपा, पीस आैर भीम आर्मी ने भी उन्हें समर्थन दिया था। जिसके बाद गुरुवार को हुर्इ काउंटिंग में निकले नतीजों में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने मृगांका सिंह को 44 हजार वोटों से हराया।
73 बूथों पर हुआ था पुनर्मतदान
आपको बता दें कि कैराना लोकसभा सीट पर 28 मई को मतदान हुआ था। इसमें कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयाेग ने कैराना के 73 बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया था। 30 मई को सहारनपुर के 68 और शामली के पांच बूथों पर रीपोलिंग हुई थी। इसमें इन पांचों बूथों पर करीब 58 प्रतिशत वोट पड़ी थी। इसके बाद गुरुवार को मतगणना शुरू हुई तो गठबंधन प्रत्याशी ने पहले ही चरण से विपक्षी भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से बढ़त बना ली थी। जिसके बाद 22वें चरण में उन्होंने करीब 44 हजार वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराकर जीत हासिल की।
Published on:
31 May 2018 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
