
अस्पताल में भर्ती छात्रा
सहारनपुर। तीतरों स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार रात 15 छात्राओं की अचानक हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में इन्हें अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने यहां फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई तो परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कस्बा तीतरो क्षेत्र के गांव महंगी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। इस विद्यालय में हॉस्टल की व्यवस्था है। छात्राएं यहीं पर रहकर पढ़ती हैं। घटना रविवार रात की है। अचानक करीब 15 छात्राएं बेहोश हो गई। इन्हें आनन फानन में सीएचसी पर भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से बीमार तीन छात्राओं को चिक्तिसकों ने सहारनपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जब इस घटना का पता इन छात्राओं के अभिभावकों को चला तो उन्होंने घटिया खाना परोसने और लापरवाही करने के आरोप लगाए।
मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं की भोजन करने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। छात्राओं को हॉस्टल में ही उल्टियां करनी शुरू कर दी। घटना के समय वार्डन की गौरमौजूदगी में अध्यापिका ने ग्रामीणों के सहयोग से बीमार छात्रा वंशिका, शिया, समीक्षा, वेदिका, नैना, शिवानी, आशा, रशिया आदि नजदीकी अस्पताल ले गई। यहां कुछ छात्राओं की हालत में सुधार हो गया लेकिन तीन छात्राओं को सहारनपुर के पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इनमें से दो को आईसीयू में एडमिट कर लिया गया जबकि तीसरी की हालत में सुधार आ गया। गंगोह सीएचसी के प्रभारी रोहित वालिया ने बताया कि छात्राओं में फ़ूड प्वॉजनिंग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।छात्रा पारुल और समीक्षा सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती हैं।
Published on:
04 Jul 2022 11:25 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
