
imran masood
सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद (Imran Masood) ने बसपा काे मिनी भाजपा (BJP) नाम देते हुए भाजपा की B पार्टी बताया है। यह आराेप लगाते हुए उन्हाेंने सहारनपुर सांसद पर भी राजनीतिक शब्दाें के प्रहार किए और कहा कि, सहारनपुर की जनता ने बसपा सांसद काे इसलिए चुना था कि वह मजबूती से उनकी आवाज उठा सके लेकिन सांसद ने संसद में धारा 370 हटाए जाने और तीन तलाक के खिलाफ कानून लाए जाने तक का विराेध तक नहीं किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेसी नेता साद सिद्दीकी ने मिलकर सहारनपुर के सांसद हाजी फजलुर्रहमान पर राजनीतिक शब्दाें से प्रहार करते कहा कि, जाे लोकसभा में अनुच्छेद-370 और तीन तलाक बिल पर वॉकआउट कर जाएं वह किस तरह से अपने लाेगाें की आवाज काे उठाएगें ?
यह सवाल उठाने से दाे दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने देवबंद के उलेमाओं से सवाल किया था कि स्वतंत्रता दिवस पर दारुल उलूम में जब सहारनपुर सांसद काे अतिथि बनाया ताे उनसे एक बार यह क्याें नहीं पूछा कि संसद में तीन तलाक के खिलाफ बन रहे कानून का विराेध क्याें नहीं कर पाए ? इमरान मसूद के इस सवाल पर उलेमाओं ने जब काेई जवाब नहीं दिया ताे अब उन्हाेंने सीधे सहारनपुर सांसद और बसपा पार्टी पर ही राजनीतिक हमला बाेल दिया।
देवबंद में पहुंचकर इमरान मसूद ने कहा कि, कश्मीर मामले को लेकर पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हर ओर इसका विरोध किया चल रहा है लेकिन सहारनपुर सांसद ने संसद में इसके विराेध में एक शब्द भी नहीं बाेला। इमरान मसूद के साथ रहे कांग्रेसी नेता साद सिद्दीकी ने भी कहा कि, जाे लोकसभा में अनुच्छेद-370 और तीन तलाक बिल पर वॉकआउट कर जाएं वाे कौम का भला कैसे कर सकते हैं ?
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के इस बयान पर सहारनपुर सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा है कि उन्हाेंने संसद में तीन तलाक कानून के विराेध में वाेट की थी। संसद की कार्यवाही में उनका विराेध दर्ज है। सांसद ने यह भी कहा कि ये जाे कांग्रेसी नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं वह अपनी हार से बाैखला गए हैं और अपनी हार काे पचा नहीं पा रहे हैं।
Published on:
20 Aug 2019 11:47 am

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
