4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान, अभी भी तेजी से फैल रहा है कोरोना

हर दिन अभी भी सामने आ रहे हैं कोरोना मरीज घर से निकल रहे हैं ताे मास्क लगाना ना भूलें

less than 1 minute read
Google source verification
corona_new2.jpg

corona

सहारनपुर ( Saharanpur ) अनलॉक 5 शुरू हो चुका है लेकिन अभी भी कोरोनावायरस (Corona virus ) से बचने की जरूरत है। लगातार कोरोना रोगी सामने आ रहे हैं। रविवार को मुजफ्फरनगर में 32 नए मामले सामने आए तो सहारनपुर में भी 53 नए मरीज सामने आए।

यह भी पढ़ें: हाथरस: पीड़ित परिवार से मिलने पैदल जा रहे चंद्रशेखर, RLD और सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सहारनपुर में अब तक कोरोना के 6,985 रोगी सामने आ चुके हैं। रविवार को 25 नए मामले सामने आए इनके सापेक्ष रविवार काे 53 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। अब तक सहारनपुर में 5,951 रोगी ठीक हो चुके हैं लेकिन 413 रोगी अभी भी जिले में मौजूद हैं। इन रोगियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर और दीवार के बीच फंसकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत, मुलायम सिंह के थे करीबी

अगर मुजफ्फरनगर की बात करे तो मुजफ्फरनगर में रविवार को 32 नए मामले सामने आए हैं। मुजफ्फरनगर में अब तक 4,111 रोगी ठीक हो चुके हैं लेकिन जिले में अभी 752 एक्टिव रोगी हैं जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कोरोना रोगियों की संख्या का यह ग्राफ बताता है कि अभी भले ही अनलॉक फाइव शुरु हो चुका हो लेकिन वायरस से बचने की आवश्यकता है। यानी लापरवाही नहीं करनी है और मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलना है।

Story Loader