5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में सो रहे मां-बेटे पर जानलेवा हमला, बहू ने मचाया शोर तो भाग गए बदमाश

यह घटना यूपी की प्रथम विधान सभा क्षेत्र बेहट की है। आधी रात को घर में घुसे बदमाशों ने घर के अंदर सो रहे मां बेटे पर हमला बोल दिया। दोनों के सिर से खून आया तो इन्हे मरा हुआ समझकर फरार हो गए। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 min read
Google source verification
saharanpur_crime.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

यह हमला कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मुर्तजापुर में हुआ। यहां आधी रात को एक घर में बदमाश घुस आए। इन्होंने घर के अंदर सो रहे मां-बेटे पर जानलेवा हमला बोल दिया। दोनों को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच घर की बहू ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव को लोग जाग गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर दोनों को मरा हुआ समझकर फरार हो गए। घायल मां व बेटे को अस्पताल भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घर का मुखिया गया था प्रयाग राज
यह घटना देर रात को हुई। इसी गांव के रहने वाले मामराज अपने किसी काम के सिलसिले में प्रयागराज गए थे। मध्यरात्रि करीब दो बजे इनके घर में बदमाश घुस गए। घर के अंदर 28 वर्षीय बेटा सन्नी उर्फ कन्हैया और 50 वर्षीय मां मछला मौजूद थी। दोनों सो रहे थे। बदमाशों ने इन पर डंडों से हमला बोल दिया। जमकर दोनों को पीटा और मुंह व सिर पर वार किए। इनके हमले से लग रहा था कि जान लेने के लिए वार किए गए। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस को कई कॉल किए लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंच सकी।

यह भी पढ़ें: पत्नी हुस्न के जाल में फंसाती थी, पति ब्लैकमेल करके लूटता था, इस दंपति की सच्चाई जान हैरान रह जाएंगे आप


पुत्रवधु की वजह से बच गई जान
बदमाश जब मां-बेटे पर हमला कर रहे थे तो उसी समय पुत्रवधु किसी तरह बचकर मकान की छत पर चढ़ गई और शोर मचा दिया। पुत्रवधु के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के इकट्ठा होता देख हमलावर फरार हो गए। देर रात पुलिस भी गांव पहुंच गई। बेहट थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय के अनुसार घायलों की हालत गंभीर है। बयान लिए गए हैं। हमले के पीछे का उद्देश्य अभी साफ नहीं है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।