4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Blast के बाद सहारनपुर में डॉक्टर आदिल के करीबियों से पूछताछ

Delhi Blast : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन के आरोपों में पुलिस ने दो दिन पहले डॉक्टर आदिल को सहारनपुर के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया था।

2 min read
Google source verification
saharanpur

अंबाला रोड स्थित फेमस हॉस्पिटल ( फोटो स्रोत पत्रिका )

Delhi Blast : दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद अब सहारनपुर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी डॉक्टर आदिल के सहारनपुर कनेक्शन की जांच तेज हो गई है। डॉक्टर आदिल सहारनपुर में किन-किन लोगों के ज्यादा नजदीकी थी इसकी जांच की जा रही है और पूछताछ की जा रही है। उधर अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में ही डॉक्टर आदिल के ज्यादा करीबी रहने वाले एडमिन इंचार्ज डॉक्टर असलम जैदी और आरएएमओ डॉक्टर बिलाल को फोर्स लीव पर भेज दिया है।

सात नंबर को सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ था डॉक्टर आदिल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित फेमस हॉस्पिटल से डॉक्टर आदिल अमहद राठौर को सात नवंबर को हिरासत में लिया था। डॉक्टर आदिल पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर चस्पा करने के आरोप हैं। डॉक्टर आदिल अनंतनाग का रहने वाला है। इस पर आरोप है कि यह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मददगार है। इसने अनंतनाग में आतंकी संगठन के समर्थन में पर्चे लगाए और सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने के बाद कश्मीर पुलिस ने इसे सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

लॉकर से बरामद हुई थी असॉल्ट राइफल

इसके बाद पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर आदिल अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल का डॉक्टर है जो अस्पताल परिसर को अवैध हथियार रखने के लिए इस्तेमाल करता है। इसके बाद पुलिस ने आदिल की निशानदेही पर इसके लॉकर से एक असॉल्ट राइफल, कुछ गोला बारूद और संवेदनशील कागजात बरामद किए थे। इसके बाद पता चला कि आदिल के कई डॉक्टरों से कनेक्शन हैं और उसने पूरा जाल फैला रखा है। पूछताछ में इसके साथी फरीदाबाद के डॉक्टर मुजम्मिल का नाम सामने आया। पुलिस ने मुजम्मिल की निशानदेही पर 350 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस की एक टीम सोमवार को दोबारा से सहारनपुर पहुंची और यहां पर पूछताछ की।

Delhi Blast के बाद बारीकी से तलाशा जा रहा सहारनपुर कनेक्शन

अब दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद एक बार फिर से डॉक्टर आदिल और डॉक्टर मुजम्मिल के सहारनपुर कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। यहां डॉक्टर आदिल किन-किन लोगों से अधिक संपर्क में था उन लोगों का पता लगाया जा रहा है और उनसे बातचीत की जाएगी। उधर अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर आदिल के करीबी दोनों डॉक्टर को फोर्स लीव पर भेज दिया है। अब इस घटना के बाद से अस्पताल पर भी निगरानी रखी जा रही है। उधर अस्पताल प्रशासन ने भी सभी स्टाफ को सचेत कर दिया है। पुलिस टीम सभी के कनेक्शन तलाश रही है।