
dm saharanpur
सहारनपुर। व्यापारियाें के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने अतिरिक्त लॉकडाउन काे समाप्त कर दिया है। अब सहारनपुर में भी केवल शनिवार और रविवार काे ही लॉकडाउन रहेगा।
सहारनपुर (Saharanpur) में बढ़ते कोरोना ( COVID-19 virus) के मामलों काे देखते हुए पिछले सप्ताह शनिवार और रविवार के साथ साेमवार काे भी लॉकडाउन घाेषित कर दिया था। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि इस बार भी साेमवार काे लॉकडाउन रहेगा। इसी विषय में शुक्रवार काे दिनभर जन प्रतिनिधियों और व्यापारियाें ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिलकर साेमवार का लॉकडाउन समाप्त किए जाने की मांग की थी।
सोमवार के लॉकडाउन के लेकर साेशल मीडिया पर अफवाहों का दाैर भी शुरू हाे गया था। अब जिलाधिकारी ( Saharanpur DM ) ने शुक्रवार काे शाम काे सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि 24 अगस्त 2020 को जनपद के बाजार पूर्व की भांति खुलेंगे। इस दिन किसी प्रकार का कोई लाॅकडाउन नहीं होगा।
Updated on:
21 Aug 2020 09:01 pm
Published on:
21 Aug 2020 08:56 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
