4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रवादी महिला संघ की अध्यक्ष फरहा फैज का बड़ा बयान, यहां पढ़ाया जा रहा आतंकवाद का पाठ, देखें वीडियो

—राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ अध्यक्ष ने कहा कि देवबंद आतंकवादियों का गढ़ है,—दीनी तालीम के नाम पर फैलाया जा रहा आतंकवाद

less than 1 minute read
Google source verification
frah

राष्ट्रवादी महिला संघ की अध्यक्ष फरहा फैज का बड़ा बयान, यहां पढ़ाया जा रहा आतंकवाद का पाठ, देखें वीडियो

देवबंद/सहारनपुर. देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहा फैज ने बड़ा बयान दिया है। फरहा फैज ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के पकड़े जाने से एक बार फिर साबित हो गया है कि देवबंद आतंकवादियों का गढ़ है। उन्होंने कहा कि मदरसों में हजारों छात्र रजिस्टर्ड नहीं है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा सीट की लिस्ट जारी होने के बाद बसपा हुई दो फाड़, बड़ी वजह आई सामने

फरहा फैज ने कहा कि दीनी तालीम के नाम पर गरीब बच्चों को 'इस्लाम खतरे में है' का पाठ पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि गजवा-ए-हिन्द का पाठ पढ़ाया जाता है ताकि वो बच्चे हिंदुस्तान के खिलाफ खड़े हो सके। उन्होंने कहा कि देवबंद दारुल उलूम में हजारों की तादात में ऐसे छात्र रह रहे हैं, जिनका कोई रिकॉर्ड नही है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर उनका ब्रेन वाश किया जा रहा है। फरहा फैज सुप्रीम कोर्ट की भी वकील है।

उन्होंने कहा कि दारुल उलूम में छात्रों का एडमिशन रिकार्ड दिखाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा धारा-91 का नोटिस जारी किया गया था। लेकिन दारुल की तरफ से रिकार्ड नहीं दिया गया। यह जरुर बताया कि देवबंद में छह हजार छात्र है। उन्होंने कहा कि मई 2016 में जांच में दारुल उलूम में छात्रों की संख्या 30 हजार बताई गई थी। छात्रों की संख्या में इतने बड़े अंतर से साफ है कि उन्हें 'इस्लाम खतरे में है' का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: यूपी के इस जिले में सीबीआई अफसरों को दौड़ा—दौड़ा कर पीटा, कई घायल