सहारनपुर

कश्मीर फाइल्स देखने गए युवकों को थिएटर स्टाफ ने जमकर पीटा

सहारनपुर में कश्मीर फाइल्स देखने गए युवकों के साथ थिएटर स्टाफ ने ही मारपीट कर दी। तीन युवकों को कमरे में बंद करके पीटा गया। तीनों काे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Due to Land Dispute Goons Entered the House and Beat Family Members

सहारनपुर। कश्मीर फाइल्स फिल्म देखते समय कथित रूप से जय श्रीराम के नारे लगाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सिनेमा स्टाफ ने फ़िल्म देखने आए कॉलेज के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी, उन्हें जमकर पीटा। इस हमले में घायल हुए तीन लोगों जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


घटना कोतवाली सिटी क्षेत्र के एक थिएटर की है। बताया जा रहा है कि बाजोरिया स्कूल का स्टाफ फिल्म देखने के लिए गया था और इसी दौरान कश्मीर फाइल्स फिल्म देखते हुए जय श्रीराम के नारे लगाने को लेकर विवाद हो गया। उधर थिएटर स्टाफ का कहना है कि विवाद सीट को लेकर हुआ था। इस दौरान मारपीट हो गई और सिनेमा स्टाफ ने फिल्म देखने आए इन लोगों के साथ मारपीट कर दी। मामला इतना बढ़ा कि तीन लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराना पड़ा आरोप है कि थियेटर स्टाफ ने गेट बंद करके सुनील कुमार और उनके साथियों को बुरी तरह से पीटा उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी भी जांच की जा रही है। जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में अभी तक घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है।

Published on:
28 Mar 2022 01:37 am
Also Read
View All

अगली खबर