4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती पर टिप्पणी करके फंसे बॉलीवुड स्टार KRK पर देवबंद कोतवाली में मुकदमा दर्ज

KRK पर बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के आरोप लगे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
KRK

कमाल रशीद खान

फिल्म अभिनेता केआरके यानी कमाल राशीद खान के खिलाफ सहारनपुर के देवबंद में मुकदमा दर्ज हुआ है। इन पर बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप हैं। पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर लोकसभा सीट से बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले माजिद अली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। अब माजिद अली के भाई और फिल्मी सितारे KRK के खिलाफ ये एक्शन हुआ है। स्थानीय बसपा नेता सुशील कुमार FIR दर्ज कराई है।

सहारनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े माजिद अली के भाई हैं KRK

आप सोच रहे होंगे कि KRK का बसपा और देवबंद से क्या नाता हो सकता है? चलिए हम आपको बताते हैं, दरअसल केआरके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति माजिद अली के भाई हैं। माजिद अली बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी पर सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। चुनाव के नतीजे आने के अगले ही दिन बसपा सुप्रीमो ने माजिद अली को पार्टी से बाहर कर दिया था। अब इनके भाई के खिलाफ देवबंद कोतवाली में रिपोर्ट कराई गई है। इस रिपोर्ट में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप हैं साथ ही केआरके पर एससीएसटी एक्ट भी लगी है।

जानिए FIR कराए जाने की वजह

ये FIR देवबद क्षेत्र के गांव इद्रपुर के रहने वाले बसपा नेता सुशील कुमार ने दर्ज कराई है। दी गई तहरीर में आरोप हैं कि कमाल रशीद खान ने पांच जून को बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे पढ़ने के बाद उनकी और उनके समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई। इसलिए FIR दर्ज कराई जाए। सुशील कुमार देवबंद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। एसएसपी विपिन ताडा को इन्होंने शिकायती पत्र दिया था। इसी आधार पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Story Loader