2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fraud सोने के सिक्के दिखाकर वेस्ट यूपी के लोगों को ठग रहा था बंगाल का गिरोह, कई गिरफ्तार

Froud ये लोग मजदूर क्लास हैं और पढें-लिखे लोगों के साथ फिल्मी अंदाज में ठगी करते थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Froud

सहारनपुर पुलिस ने बंगाल के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो वेस्ट यूपी के लोगों के साथ ठगी ( Fraud ) किया करता था। ये लोग सोने के सिक्के ( Gold coins ) दिखाकर लोगों को लालच देते थे और फिर उनके साथ ठगी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से कैश और कुछ सिक्के भी बरामद किए हैं।

जनसेवा केंद्र से बंगाल भेजते थे पैसा ( Fraud )

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ( Saharanpur Polce ) ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य बेहद शातिर हैं। इन्होंने सहारनपुर ( Saharanpur ) समेत मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) और मेरठ ( Meerut ) के लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की है। ये लोग स्थानीय परिवारों के संपर्क में आते थे। बताते थे कि मकान बनाने का ठेका लिया था। खुदाई के दौरान सोने के सिक्के निकले हैं। अगर मकान मालिक को बताएंगे तो वो सारा सोना ले लेंगे इसलिए आपके पास आए हैं आप इसे खरीद लीजिए। व्यक्ति लालच में आ जाता था और इस तरह ये गिरोह ठगी किया करता था। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई मामलों का खुलासा किया है।

Story Loader