27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्महत्या करने जा रही थी लड़की, गूगल ने ऐसे बचा ली जान

लड़की जब आत्महत्या करने के लिए कूदने वाली थी तभी गूगल ने उसकी मदद...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 8 Jan 2017, 5:21 PM IST

google

google

सहारनपुर। आत्महत्या करने जा रही एक लड़की की जान गूगल ने बचा ली। लड़की ने अंबाला राेड स्थित बड़ी नहर में कूदकर अपनी जान देने का फैसला कर लिया था आैर वह नहर तक जा भी पहुंची। परिवार वालाें काे इसकी भनक तक नहीं थी उनकी लड़की क्या कदम उठाने जा रही है। इससे पहले कि, लड़की पानी में छलांग लगाती उसने गूगल में अपनी मनाेदशा लिखी आैर बताया कि वह आत्हमत्या करने जा रही है ताे गूगल ने लड़की काे डीआईजी सहारनपुर का नंबर दे दिया।

डीआईजी आॅफिस जा पहुंची लड़की

लड़की के ही मुताबिक, आत्महत्या करने से एकदम पहले गूगल से उसे डीआईजी सहारपुर का नंबर मिल गया आैर उसने नंबर पर कॉल कर दी। बस इतना ही हाेना था कि, लड़की का मन बदल गया आैर जिस हिम्मत काे वाे खाे चुकी थी, डीआईजी से बात करने के बाद वह दाेबारा से लाैट आई। इसके बाद बड़ी नहर से यह लड़की कलक्ट्रेट तिराहे के पास स्थित डीआईजी एके शाही के कार्यालय पर पहुंची। यहां आप बीती सुनाते हुए डीआईजी से समस्या के सामाधान की गुहार लगाई। डीआईजी ने इस लड़की की मनाेदशा काे समझते हुए उसे भराेसा दिलाया कि, अब काेई भी अप्रिय कदम उठाने की जरूरत नहीं है आैर पुलिस उसकी सहायता करेगी। इस मामले काे डीआईजी ने महिला थाना काे साैंपा है अब महिला थाना पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।

इसलिए आत्महत्या करने जा रही थी लड़की

बता दें कि, सहारनपुर कलक्ट्रेट में ही नाैकरी करने वाले एक युवक ने आठ साल पहले इस लड़की के साथ दाेस्ती की आैर दाेनाें ने साथ जीने-मरने की कस्में खा ली। लड़की की मानें ताे सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अब युवक काे सरकारी नाैकरी मिल गई ताे उसने शादी से इंकार कर दिया है। लड़की के ही अनुसार, अब युवक ने उसका फाेन भी उठाना बंद कर दिया है। इसी से क्षुब्ध हाेकर उसने जान देने की याेजना बना ली थी आैर वह बड़ी नहर पर पहुंच भी गई थी लेकिन गूगल से डीआईजी का नंबर मिलने के बाद उसने इरादा बदल दिया।