2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादी से लड़कर पुलिस लाइन में पोते ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Highlights मृतक आश्रित था युवक दादी से हुई थी लड़ाई लड़ाई के बाद लगाई फांसी

2 min read
Google source verification
होटल मालिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा 'मेरी मौत के लिए कोई दोषी नहीं

होटल मालिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा 'मेरी मौत के लिए कोई दोषी नहीं

सहारनपुर। कथित रूप से दादी के साथ हुए विवाद के बाद सहारनपुर पुलिस लाइन में मृतक आश्रित युवक ने आत्महत्या कर ली।

संसार सिंह मूल रूप से शामली का रहने वाला था। बाबा ने उसे गोद लिया था और बाबा की मौत के बाद संसार सिंह की मृतक आश्रित में फ़ाइल चल रही थी। जल्द ही संसार सिंह को पुलिस महकमे में बाबा के स्थान पर नौकरी मिलने वाली थी। इससे पहले ही युवक ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: यूपी : कब्रिस्तान में कुत्ते नाेच रहे थे शव, पुलिस पहुंची ताे हुआ बड़ा खुलासा

एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि दुखद घटना है मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। लाइन में युवक अपनी दादी के साथ रहता था। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि पारिवारिक सदस्यों से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया है। बावजूद इसके पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी : कब्रिस्तान में कुत्ते नाेच रहे थे शव, पुलिस पहुंची ताे हुआ बड़ा खुलासा


पुलिस लाइन में 4 दिन में आत्महत्या की दूसरी घटना
सहारनपुर पुलिस लाइन में आत्महत्या की 4 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 23 जनवरी को एक महिला ने पुलिस लाइन में आत्महत्या कर ली थी। महिला के दो बच्चे थे और रात में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला का पति सहारनपुर में ही तैनात है। अब इस घटना के बाद 26 जनवरी की आधी रात को इस युवक ने जान दे दी।

यह भी पढ़ें: शाहीन बाग की तर्ज पर देवबंद में 'लेकर रहेंगे आजादी' नारों के बीच महिलाओं-बच्चों का प्रदर्शन जारी, देखें वीडियो

Story Loader