पंचकुला हिंसा के बाद सहारनपुर से अंबाला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द हैं। ट्रायल के रूप में बगैर यात्री खाली ट्रेनों को अंबाला रवाना किया है
सहारनपुर। पंचकुला हिंसा के बाद सहारनपुर रेलवे जंक्शन से अंबाला की ओर सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। ट्रायल के रूप में अब रेलवे ने 3 ट्रेनों को खाली करके अंबाला की ओर रवाना किया है। इन ट्रेनों के सभी यात्रियों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया और इसके बाद खिड़की दरवाजे बंद करके खाली ट्रेन को अंबाला की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है उनका कहना है की सर्कुलेशन बनाए रखने के लिए खाली रेक अंबाला की ओर भेजे गए हैं ताकि ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर अंबाला की ओर से आने वाली ट्रेन रवाना हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि यदि सभी ट्रेनों को सहारनपुर में रोक दिया गया या सहारनपुर से वापस कर दिया गया तो संचालन शुरू होने पर अंबाला या जम्मूतवी की ओर से आने के लिए रेक की कमी पड़ेगी इसलिए खाली रेक अंबाला की ओर भिजवाया जा रहे हैं।
रात में यात्रियों ने किया हंगामा
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया जब रेल प्रशासन की ओर से स्टेशन परिसर में यह अनाउंसमेंट किया गया कि यात्री सहारनपुर पहुंचने वाली सभी ट्रेनों को यात्री खाली कर दें। इसके बाद यह सूचना प्रसारित की गई की खाली ट्रेनों को अब अंबाला की ओर रवाना किया जाएगा इस पर यात्रियों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया यात्रियों को यह कहना था कि जब खाली रेल भेजा जा रहा है तो उसमें यात्रियों को भी भेज दिया जाए। इस पर रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों जीआरपी और आरपीएफ के अलावा सहारनपुर पुलिस के अफसरों ने यात्रियों को बताया कि अभी हालात सामान्य नहीं है और रेलवे का सरकुलेशन रहे इसलिए खाली रेक भिजवाए जा रहे हैं। यात्रियों को अभी अंबाला की ओर ट्रेन में बैठाकर इसलिए नहीं भेजा जा रहा क्योंकि यह इनकी सुरक्षा का मामला है। इस तरह जब यात्रियों को बात समझ में आई तो वह शांत हो सके इन यात्रियों को पूरी रात सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी।
दूसरे दिन यह ट्रेनें की गई है रद्द
शनिवार को करीब 50 ट्रेनें रद्द कर दी गई यह सब वही ट्रेनें हैं जो सहारनपुर से अंबाला की ओर जाती है और अंबाला की ओर से सहारनपुर रेलवे स्टेशन आती हैं। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15212 अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13308 फिरोजपुर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18102 जम्मू तवी टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12904 अंबाला मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14888 बारमेर हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15102 चंडीगढ़ से लखनऊ एक्सप्रेस को दोनों ओर से रद्द कर दिया गया है यह सभी एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। इनके अलावा पैसेंजर ट्रेनों में ट्रेन संख्या 64502 अंबाला सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54540 अंबाला हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन संख्या 54542 अंबाला मेरठ पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है।
इन ट्रेनों को बगैर यात्री सहारनपुर से चला गया अंबाला की ओर
रेलवे की ओर से तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को बगैर यात्री सहारनपुर से अंबाला की ओर रवाना किया गया इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 520 सहरसा से जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 3151 सियालदाह से जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05717 कटिहार से फिरोजपुर एक्सप्रेस को सहारनपुर में खाली करके इनके खाली रेट जम्मू तवी के लिए अंबाला की ओर से रवाना किए गए इन ट्रेनों को अच्छी तरह से खिड़की दरवाजे बंद करके रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अंबाला की ओर रवाना किया गया।