1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्ट सिटी में ‘नजूल’ की भूमि पर खड़ा कर दिया होटल! जानिए कैसे हुआ खुलासा

Highlights शहर बीच बना दिया हाेटल नजूल की भूमि पर होटल अब शुरु हाेगी जांच

less than 1 minute read
Google source verification
rti.

rti

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर (Smart city saharanpur) में नगर निगम का एक और कारनामा सामने आया है। निगम की संपत्ति सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई है। इस बार मामला नजूल की भूमि में होटल निर्माण करने का है।

यह खुलासा आरटीआई (RTI) में हुआ है। गोविंद नगर के रहने वाले राजन कुमार ने सूचना का अधिकार अधिनियम का प्रयोग करते हुए नगर निगम से यह सूचना मांगी थी कि रेलवे रोड स्थित एक होटल का टैक्स कितना है। यह भी पूछा गया था कि, किस आधार पर उसका टैक्स आवंटित किया जाता है। इस सूचना का उत्तर बेहद चौंकाने वाला मिला। राजन कुमार मखीजा के अनुसार निगम ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि होटल नजूल की भूमि पर बना हुआ है। पुराने दस्तावेजों में देखने पर पता चला कि यह भूमि एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के नाम पर आवंटित की गई थी। उसके बावजूद यहां पर होटल खड़ा कर दिया गया। अब यह खुलासा होने पर नगर निगम के टैक्सकर्मियाें में हड़कंप मच गया है।

जब इस बारे में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से बात की गई ताे उन्हाेंने कहा कि, अगर कोई जमीन किसी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के नाम पर है तो वहां होटल नहीं बनाया जा सकता उनका यह भी कहना है कि अगर इस तरह का मामला सामने आ रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Story Loader