1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना नूरपुर उप चुनावः भीम आर्मी संस्थापक का जेल से दलिताें के लिए खुला पत्र

आप पार्टी के गठबंधन समर्थन वाले ट्वीट आैर कंवर हसन के तबस्सुम काे समर्थन के बाद अब भीम आर्मी भी गठबंधन के समर्थन में उतर आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 May 2018, 9:43 PM IST

saharanpur news

bheem aarmi saharanpur

सहारनपुर।

कैराना आैर नूरपुर उप चुनाव में भाजपा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आप पार्टी के 2019 में भाजपा के खिलाफ एकजुट हाेने का आह्वान करने वाले ट्वीट आैर लाेद प्रत्याशी कंवर हसन के गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के समर्थन में उतर जाने के बाद अब भीम आर्मी ने भी खुले ताैर पर भाजपा के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है।

यह भी पढ़ें

बीजेपी के इस बड़े नेता ने कैराना उपचुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात
https://www.patrika.com/muzaffarnagar-news/up-bjp-president-shows-confidence-of-victory-in-kairana-bu-election-2841103/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social

भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण ने जेल से पत्र लिखकर दलिताें से आह्वान किया है कि कैराना उप चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन काे जिताने का काम करें। भीम आर्मी के सहारनपुर महानगर अध्यक्ष प्रवीण गाैतम ने इस पत्र की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर उपकार बाबर की मां सहारनपुर जेल में बंद एक बंदी से मुलाकात करने के लिए गई थी आैर उन्ही के हाथाें चंद्रशेखर उर्फ रावण ने महानगर अध्यक्ष यानि प्रवीण गाैतम के नाम यह पत्र भिजवाया है।

यह भी पढ़े

मुख्यमंत्री योगी की सभा में हुआ कुछ ऐसा कि समर्थकों ने तोड़ डाली कुर्सियां, पुलिस वालों के फूले हाथ-पांव

https://www.patrika.com/saharanpur-news/suprters-of-bjp-broken-chairs-in-cm-yogi-s-assemply-ground-1-2840924/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के इस पत्र ने कैराना उप चुनाव की सियासत काे आैर अधिक गरमा दिया है। दलित वाेटाें काे लेकर उप चुनाव में अभी असमंजस बना हुआ था आैर अब भीम आर्मी के संस्थापक के इस पत्र ने दलित मतदाताआें के वाेटाें काे लेकर राजनीतिक गलियाराें में हलचल मचा दी है। अब देखना यह है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण का यह पत्र किस तरह से दलित समाज के अंतिम वाेट तक पहुंचाया जाएगा आैर दलित समाज पर इस पत्र का कितना असर पड़ेगा। सवाल यह है कि अगर भीम आर्मी भाजपा के विराेध में उतरी है ताे फिर पत्र में केवल कैराना उप चुनाव का ही जिक्र क्याें किया गया नूरपुर उप चुनाव के बारे में काेई आह्वान क्याें नहीं किया गया ?

यह भी पढ़ें

जानिए, योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा, 'अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत नहीं'
https://www.patrika.com/saharanpur-news/cm-yogi-adityanath-address-jansabha-in-shahranpur-for-kairana-election-2837775/?outm_source=FacebookUP&utm_medium=Social

यह लिखा है पत्र में

मैं चंद्रशेखर आजाद - व्यक्तिगत रूप से कैराना उप चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी का पूर्ण समर्थन करता हूं, आैर बहुजन समाज से यह निवेदन करता हूं कि एकजुट हाेकर गठबंधन के प्रत्याशी काे जिताने का काम करें। आशा करता हूं सभी इसमें सहयाेग करेंगे। चंद्रशेखर आजाद