इस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे कहा कि वह सेक्टर मजिस्ट्रेट से बात कर सकते हैं। आरोप है कि इस पर कथित भाजपा नेता ने आपा खो दिया और चुनाव बहिष्कार की धमकी दी। इसके बाद अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पीटकर उन्हें बाहर निकाल दिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को बाहर आते ही छोड़ दिया। गांव के लोगों व बूथ एजेंटों का कहना है कि आरोपी शख्स ने बिना वजह मतदान में अड़चन अड़ाने की कोशिश की थी, जो सही नहीं है। इस बारे में नकुड़ सहारनपुर सेक्टर मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीठासीन अधिकारी रविंदर कुमार की रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।