4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैराना उपचुनाव Live : कैराना में भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह ने विपक्षी उम्मीदवार की इस बात का कर दिया समर्थन

ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा की ओर से भी ईवीएम पर सवाल खड़े किए गए हैं। दरअसल, कैराना उपचुनाव में ईवीएम की खराबी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
bjp sp

उपचुनाव Live : कैराना में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने किया विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन

शामली। कैराना उपचुनाव में ईवीएम एक बड़ा मुद्दा बन गई है। अभी तक देश में ईवीएम के तकनीकी सिस्टम को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे और कहा जा रहा था कि ईवीएम का बटन कुछ और दबाते हैं वोट किसी और को जाता है। लेकिन ऐसा पहली बार जब ईवीएम को लेकर विपक्ष और भाजपा के मत एक हुआ हो।

यह भी पढ़ें : कैराना-नूरपुर उपचुनाव मतदान के दिन हुई ऐसी-ऐसी वारदात, जानकर सन्न रह जाएंगे आप

दरअसल, गठबंधन उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने ईवीएम खराब होने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ईवीएम खराब होने से लोग अपने घर बिना वोट डाले ही लौट रहे हैं। जिससे मत प्रतिशत प्रभावित होगा। वहीं भाजपा की ओर से भी ईवीएम पर सवाल खड़े किए गए हैं। ऐसा पहली बार है जब ईवीएम के खिलाफ विपक्षियों से अलावा भाजपा प्रत्याशी भी ईवीएम पर सवाल खड़ी कर ही है।

यह भी पढ़ें : 32% EVM खराब होने के बाद भी नूरपुर उपचुनाव में एक बजे तक 35.50% वोटिंग

दरअसल, कैराना लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के ईवीएम पर आरोप लगाने के बाद भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह ने भी ईवीएम पर आरोप मढ़ दिया है। उनका कहना है कि ईवीएम की खराबी से वोट प्रतिशत काफी कम होने वाला है और उन्हें भी लगातार समर्थकों के फोन आ रहे हैं कि ईवीएम ब्रेकडाउन है। जिससे काफी दिक्कतें आ रही हैं और इसका नुकसान मतदान प्रतिशत पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव में भीषण गर्मी के बीच 1 बजे तक 31.1 प्रतिशत मतदान

वहीं चुनाव के दोनों मुख्य प्रत्याशियों द्वारा ईवीएम खराबी पर सवाल उठाए जाने के बाद सहारनपुर जिलाधिकारी पीके पांडे और शामली जिलाअधिकारी इंद्र विक्रम ने कहा है कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है। गड़बड़ी ईवीएम के साथ अटैच वीवीपैट डिवाइस में आ रही है। वीवीपैट डिवाइस को ठीक करने के लिए इंजीनियर हैं और उन्हें तुरंत मौके पर भेजा जा रहा है ताकि ईवीएम की खराबी से मतदान प्रभावित ना हो।

यह भी पढ़ें : पूर्व सपा सांसद ने विपक्ष पर बोला हमला,चुनाव आयोग पर भी खड़े किए सवाल

गौरतलब है कि अधिकांश ईवीएम मशीनें सुबह के समय खराब हुई जब बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। कई बूथों पर 1 घंटे से अधिक समय तक भी ईवीएम के खराब रहने की शिकायतें हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इसके चलते बहुत ले लोग अपने मत का प्रयोग किए बगैर ही वापस लौट गए।