30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद कचहरी में कई लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को शिवालिक वन में छोड़ा गया

गाजियाबाद कचहरी से पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग की टीम कड़ी सुरक्षा में सहारनपुर लेकर पहुंची। यहां शिवालिक के जंगल में इसे आजाद कर दिया गया। शिवालिक वन अब इस तेंदुए का नया घर होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
leopard.jpg

शिवालिक वन में पिंजरे से रिहा होता तेंदुआ

गाजियाबाद कचहरी में कई लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को शिवालिक वन में छोड़ा गया है। बुधवार शाम को अचानक यह तेंदुआ गाजियाबाद की कचहरी में घुस आया था। यहां पर इसने कई लोगों पर हमला कर दिया था। इस हमले में करीब दस लोग घायल हो गए थए। हमले की खबर के बाद मेरठ और गाजियाबाद से वाइल्ड लाइफ की टीम गाजियाबाद कचहरी पहुंची थी। किसी तरह टीम ने इस तेंदुए को बेहोश करके काबू किया था।

कड़ी सुरक्षा लाया गया सहारनपुर
इसके बाद तेंदुए को एक पिंजरे में बंद किया गया। गुरुवार को इसे गाजियाबाद से सहारनपुर के शिवालिक के जंगलों में लाया गया। गाजियाबाद डीएफओ मनीष सिंह और शिवालिक वन क्षेत्र की डीएफओ श्वेता सिंह अपनी पूरी टीम के साथ शिवालिक के जंगलों में पहुंची थी। यहां बड़कला रेंज में गुरुवार शाम इस तेंदुए को आजाद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Video फेयरवेल के बाद हाइवे पर जानलेवा स्टंट करने वाले छात्रों की पहचान में जुटी पुलिस, जब्त होंगी गाड़ियां

तेंदुए की उम्र करीब सात वर्ष
सहारनपुर शिवालिक रेंज की डीएफओ स्वेता सेन ने पूछने पर बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य चेकअप किया गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। इस नर तेंदुए की उम्र करीब सात साल मानी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बिना किसी कॉलर बैंड तेंदुए को आजाद किया गया है। यानी इसे ट्रेस करने के लिए कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इसके गले में नहीं लगाई गई है। शिवालिक के जंगलों में लगे कैमरों से ही इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

Story Loader