2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन इम्पेक्ट: देवी के इस मंदिर में नहीं आते थे नेटवर्क, अब बज रही मोबाइल फोन की घंटियां

Highlights शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में है सिद्धपीठ मंदिर लॉक डाउन में पर्यावरण साफ हाेने के बाद आ रही रेंज  

2 min read
Google source verification
saharanpur-1.jpg

शाकम्भरी सिद्ध पीठ

सहारनपुर। लॉक डाउन ( lockdown ) में अभी तक आपने सहारनपुर से गंगाेत्री की पहाड़ियां दिखने की फाेटाे देखी थी अब नया मामला माेबाइल फाेन नेटवर्क काे लेकर सामने आया है। शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में माेबाइल फाेन के नेटवर्क पहुंच गए हैं और इसे पर्यावरण साफ हाेने का असर ( impact environment ) माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ शुरू हुआ ये अभियान, लोगों को दी जा रही ये सलाह

बेहट क्षेत्र में शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में शाकम्भरी सिद्धपीठ है। यहां किसी भी सेल्युलर कंपनी के नेटवर्क नहीं हैं। यहां किसी भी कंपनी का माेबाइल फाेन नहीं चलता लेकिन अब लॉक डाउन के बाद से यहां भी माेबाइल फाेन की घंटिया घनघना रही हैं। यानी यहां पर अब लॉक डाउन इम्पेक्ट इस रूप में भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Lockdown: अधिकारियों की चौखट पर पहुंचे 35 मजदूर, बोले- साहब घर भिजवा दो... बच्चे रोज राह देखते हैं...

दरबार के बाहर प्रसाद की दुकान लगाने वाले मांगे राम कश्यप, माेहन लाल कश्यप और सुरेश ने बताया कि दरबार तक अब माेबाइल फाेन की घंटियां बज रही हैं। सामान्य दिनों में भूरादेव मंदिर तक भी कवरेज नहीं आती थी। अब यहां पर साफ नेटवर्क आ रहे हैं। यहं कुछ लाेगाें ने भी कहा कि शायद काेई नया टावर लगा है लेकिन जब इस बारे में आस-पास के लोगों से बात की गई ताे किसी नए टॉवर लगने की सूचना नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब : इस आदमी की हैं 12 गर्ल फ्रेंड, पूरे शहर में है प्रेम कहानी की चर्चा

ऐसे में माना यही जा रहा है कि अब पर्यावरण साफ हाेने के बाद हवा में धूल के कण कम हुए ताे माेबाइल नेटवर्क का दायरा भी बढ़ गया है। इससे साफ है कि काेरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच जहां लाेग परेशान हैं वहीं लॉक डाउन का इम्पेक्ट इस तरह भी सामने आ रहा है।

Story Loader