23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद की प्रथम लोकसभा सीट पर 9 आवेदन पत्र निरस्त अब 11 मैदान में, देखिए लिस्ट

संसद की प्रथम लोकसभा सीट सहारनपुर पर चुनाव लड़ने के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था इनमें से 9 प्रत्याशी ठीक से अपने नामांकन पत्र काे नहीं भर सके जिस कारण इनके पर्चे निरस्त कर दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 27 Mar 2019, 12:09 AM IST

saharanpur

loksabha chunav

सहारनपुर। संसद में बैठने का सपना देख रहे संसद की प्रथम लाेकसभा सीट पर दावा ठाेकने वाले 9 प्रत्याशी ऐसे निकले हैं जो ठीक से आवेदन पत्र तक नहीं भर पाए। इस बात का खुलासा मंगलवार को स्क्रूटनी के दौरान हो गया। दरअसल लोक सभा की प्रथम विधानसभा सीट सहारनपुर के लिए कुल 20 लोगों ने नामांकन किया था। जब स्क्रुटनी में इनके नामांकन पत्रों की जांच की गई ताे 9 नामांकन ऐसे पाए गए जो ठीक तरीके से नहीं भरे गए थे और इनमें त्रुटियां थी। इस आधार पर प्रशासन ने 20 में से 9 नामांकन रद्द कर दिए हैं। अब मैदान में सिर्फ 11 उम्मीदवार ही बचे हैं।

अब ये उम्मीदवार हैं मैदान में
इंडियन नेशनल कांग्रेस से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद

भारतीय जनता पार्टी से राघव लखन पाल शर्मा

बहुजन समाज पार्टी से हाजी फजलुर्रहमान

आपकी अपनी पार्टी से पवन कुमार

हिंदुस्थान निर्माण दल से बृजपाल सिंह

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से मोहम्मद उवैश

आम आदमी पार्टी से योगेश दहिया

इंकलाब विकास दल से रविंद्र कुमार

अमर बहादुर निर्दलीय

इंदु देवी निर्दलीय

शबनम निर्दलीय