26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loksabha chunav 2019 इमरान मसूद के खास रहे कांग्रेसी नेता ने समर्थकाें संग थामा भाजपा का हाथ, देंखे वीडियाे

कभी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के कभी खास थे मुकेश चाैधरी मुकेश चाैधरी काे लखनऊ में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने ज्वाइ कराई भाजपा मुकेश चाैधरी का दावा हजाराें समर्थकाें के साथ उन्हाेंने ज्वाइन की भाजपा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 12 Mar 2019, 7:31 PM IST

saharanpur

mukesh chaudhari

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव से पहले मंगलवार काे सहारनपुर में कांग्रेस काे बड़ा झटका लगा है। कभी इमरान मसूद के खास रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख व कांग्रेसी मुकेश चाैधरी ने कांग्रेस काे बाय-बाय करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। सहारनपुर सांसद रहे राघव लखन पाल शर्मा ने मुकेश चाैधरी काे लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के समक्ष बीजेपी ज्वाइन कराई। यह अलग बात है कि इस ज्वाइनिंग पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद का यही कहना है कि '' वाे ताे पहले ही चले गए थे, वाे थे ही कहां हमारे साथ''

सहारनपुर लाेकसभा सीट पर कांग्रेस ने इमरान मसूद काे प्रत्याशी बनाया है ताे गठबंधन ने मांस काराेबारी फजलुर्रहमान काे टिकट दिया है। अभी तक भाजपा की आेर से प्रत्याशी की घाेषणा नहीं की गई है लेकिन सहारनपुर सांसद रहे राघव लखनपाल शर्मा ने मंगलवार काे कांग्रेसी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चाैधरी काे कांग्रेस से अलग कर दिया। मुकेश चाैधरी ने अपने साथियाें के साथ भाजपा ज्वाईन की। दरअसल मुकेश चाैधरी कभी इमरान मसूद के खास रहे हैं लेकिन कुछ वर्ष पहले दाेनाें के बीच में फांसले बढ़ गए थे। फांसले बढ़ने के बाद भी दाेनाें कांग्रेस में ही थे। इमरान मसूद के साथ-साथ मुकेश चाैधरी भी सहारनपुर लाेकसभा सीट से टिकट मांग कर रहे थे लेकिन उन्हे कांग्रेस से टिकट नहीं मिला। पिछले वर्ष मुकेश चाैधरी ने सहारपुर में एक बड़ा गुर्जर सम्मेलन भी कराया था। अब अपने गुर्जर साथियाें आैर समर्थकाें के साथ मुकेश चाैधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपाईयाें का दावा है कि मुकेश चाैधरी के भाजपा में आने के बाद भाजपा की दावेदारी सहारनपुर लाेकसभा सीट पर अधिक मजबूत हाेगी।