26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाेकसभा चुनाव 2019: आचार संहिता लगते ही पुलिस ने चढ़ा ली हैं आस्तीनें, देखिए वीडियाे

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर हाेगी कड़ी कार्रवाई एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस पूरी तरह से तैयार जिले से हटा दिए गए हैं राजनीतिक बाेर्ड आैर बैनर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 12 Mar 2019, 6:37 PM IST

saharanpur

chunav

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 की सहारनपुर में तैयारियां तेज हाे गई हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि सहारनपुर लाेकसभा सीट पर प्रथम चरण में ही मतदान हाेना है। आदर्श आचार संहिता लगते ही सहारनपुर में पुलिस आैर प्रशासनिक अमला सड़क पर आ गया था आैर जिले में लगे राजनैतिक बैनर पाेस्टर हटा दिए थे। पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार ने (पी) ने साफ कह दिया है कि किसी भी व्यक्ति विशेष काे यह अनुमति नहीं दी जाएगी कि वह आदर्श आचार संहिता का उल्लघन करें। यदि काेई एेसा करता है ताे उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। यह बताने के लिए एसएसपी ने प्रेस क्रांफेस बुलाई आैर राजनैतिक दलाें के साथ बैठक कर उन्हे भी नियम कानून के बारे में जानकारी दी। इस प्रेस कांफ्रेस में जिले में पहले ही दिन असर भी दिखा। पुलिस ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर काे देवबंद में हिरासत में ले लिया। आराेप है कि चंद्रशेखर बगैर अनुमति जुलूस निकाल रहे थे जाे एमएमसी यानि मॉडल काेड अॉफ कंडक्ट यानि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है।