
वारदात स्थल की जांच करती पुलिस टीमें
सहारनपुर की तहसील देवबंद क्षेत्र के गांव सांपला में एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसका शव गांव के पास ही खेत में पड़ा मिला। शव पर कपड़े भी नहीं थे। ऐसे में आशंका जताई गई कि कुकर्म के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। गांव पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाने की कोशिश की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
सोमवार शाम के समय बालक रोजाना की तरह मदरसे से घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। सुबह बालक का शव गांव के ही पास खेत में पड़ा मिला। गर्दन काटकर बालक की हत्या कर दिए जाने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। वारदात स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ-साथ देवबंद पुलिस टीम को भी निर्देशित किया।
जब परिवार वालों से बात की गई तो उन्होंने आशंका जताई कि कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों का पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है। आरोपों के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनके बारे में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही जानकारी मिलेगी।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
पुलिस टीम ने गांव में लगे कैमरे की रिकॉर्डिंग भी ली है। आसपास के लोगों से भी बातचीत की जा रही है। जो-जो बच्चे इस मासूम के साथ खेलते थे उनसे भी बात की जा रही है। पुलिस टीम का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है।
Published on:
31 Jan 2023 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
