30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी हुस्न के जाल में फंसाती थी, पति ब्लैकमेल करके लूटता था, इस दंपति की कहानी जान हैरान रह जाएंगे आप

सहारनपुर पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला अंजान लोगों को अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी। फिर संबंध बनाने का लालच देकर उन्हे होटल में बुलाती थी। फिर शुरु होता था महिला के पति का लूटने का खेल।

2 min read
Google source verification
pgi.jpg

सहारनपुर पुलिस ने बिजनौर के एक दंपति को गिरफ्तार किया है। यह दंपति पैसे वाले लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे लूट किया करता था। हाल ही में इस दंपति ने सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर को अपना निशाना बनाया। डॉक्टर से सोने की चेन और 16 हजार रुपये लूट लिए। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।

मिस्ड कॉल से शुरू होती थी दोस्ती
पकड़े गए दंपति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ये अंजान लोगों को फंसाते थे। इनके निशाने पर नौकरीपेशा लोग हुआ करते थे। किसी बहाने से पत्नी एक बार उस व्यक्ति से मिलकर मोबाइल नंबर लेती थी। इसके बाद फोन पर दोस्ती होती थी। फिर उस व्यक्ति को मिलने के लिए किसी होटल में बुलाती थी। होटल में महिला का पति अपने दोस्तों के साथ पहुंच जाता था। फिर व्यक्ति को उसकी इज्जत का डर दिखाकर मनमाने पैसे वसूलते थे।

मरीज बनकर डॉक्टर को फंसाया
पकड़ी गई महिला ने बताया कि उनके निशाने पर पीजीआई का एक डॉक्टर था। सिर दर्द का बहाना बनाकर महिला डॉक्टर से परामर्श लेने पहंची। इसी दौरान डॉक्टर का नंबर ले लिया और फिर मोबाइल फोन पर दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे प्यार की बातें की और डॉक्टर को अपने हुस्न के जाल में फंसा लिया।

यह भी पढ़ें: SSP की अपील गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर पड़ोस में भी रखें नजर, देखें वीडियो

फिर डॉक्टर को शहर के ही एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद होटल के कमरे में महिला का पति और उसके साथी भी पहुंच गए। इन्होंने डॉक्टर को पुलिस और समाज का डर दिखाकर उससे 16 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। इस तरह इस गिरोह ने कई लोगों के अपने जाल में फंसाकर लूटा।

पुराने रिकार्ड के आधार पर हुई कार्रवाई
इस पूरे मामले में पहले तो पुलिस को डॉक्टर की बात पर विश्वास नहीं हो रहा था। बाद में पुलिस ने जब महिला और उसके पति के बारे में जांच-पड़ताल की तो उनके पहले मुकदमें भी सामने आ गए। महिला ने कई लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास और दुष्कर्म के आरोपों में मुकदमें दर्ज कराए थे। इस पर पुलिस को शक हो गया। इसके बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की गई तो सारा मामला खुल गया।

यह भी पढ़ें: मिनी ट्रकों में भरकर ले जाया जा रहा मांस पुलिस ने पकड़ा, जांच के लिए भेजे गए नमूने, देखें वीडियो

सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग बनेगी सबूत
पुलिस ने इस मामले में होटल के सीसीटीवी कैमरा और एटीएम की रिकार्डिंग को भी सबूत बनाया है। दरअसल डॉक्टर के पास जितने पैसे थे उतने पैसे लेने के बाद महिला का पति डॉक्टर को अपनी सैट्रों कार में बैठाकर एटीएम तक गया था। एटीएम से इन्होंने डॉक्टर के बैंक खाते से पैसे निकलवाए थे। अब ये सभी रिकार्डिंग इस दंपति के खिलाफ सबूत बनेंगी।

Story Loader