scriptयूपी के देवबंद में आधी रात काे मुठभेड़, दस हजार के इनामी काे पुलिस ने मारी गाेली | Police encounter in Deoband 10 thousand rewardud injurad by gun shot | Patrika News

यूपी के देवबंद में आधी रात काे मुठभेड़, दस हजार के इनामी काे पुलिस ने मारी गाेली

locationसहारनपुरPublished: Aug 03, 2019 10:15:37 am

Submitted by:

shivmani tyagi

शुक्रवार-शनिवार की रात 2.30 बजे हुई मुठभेड़
चेकिंग कर रही पुलिस पर कर दी फायरिंग
गाेली लगने से घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती

saharanpur

deoband encounter

सहारनपुर। UP में लगातार हाे रहे Police encounter के बाद भी बदमाशाें के हाैंसले बुलंद हैं। ताजा मामला Saharanpur के Deoband का है। यहां वाहन चेकिगं कर रही Police पर दस हजार के इनामी बदमाश नें फायर झाेंक दिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में बदमाश गाेली लगने से घायल हाे गया जिसे उपचार के लिए सहारनपुर अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घर पर ही ब्रेड से बनाइये पिन व्हील्स इन्हें खाकर बच्चे भी कहेंगे Wow yummy

घटना शुक्रवार-शनिवार देर रात की है। देवबंद में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दाैरान Police ने बाइक सवार दाे बदमाशाें काे रुकने का इशारा किया ताे इन्हाेंने पुलिस पार्टी पर सीधा फायर झाेंक दिया। गनीमत रही कि किसी काे भी गाेली नहीं लगी और पुलिसकर्मी बच गए।
देवबंद दारुल उलूम ने चुप्पी तोड़ी, कहा तीन तलाक बिल मंजूर नहीं

पुलिस पार्टी पर फायर झाेंकने के बाद भाग रहे दाेनाें बदमाशाें की घेराबंदी करते हुए इन्हे दुबसेड़ा माेड़ पर घेर लिया गया लेकिन एक बदमाशाें ने एक बार फिर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दाेनाें ओर से चली गाेलियाें में एक बदमाश गाेली लगने से घायल हाेकर गिर पड़ा जबकि इसका साथी फरार हाे गया।
माैलाना महमूद मदनी ने तीन तलाक बिल काे बताया मुस्लिमाें के धर्मिक मामले में हस्तक्षेप

एसपी देहात विद्या सागर मिश्र के अनुसार पकड़ा गया बदमाश बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी का रहने वाला शहजाद पुत्र अमजद है। इस पर दस हजार का इनाम हैं और पुलिस काफी दिन से इसकी तलाश कर रही थी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो