
wine shope
सहारनपुर। शराब के शाैकीनों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर में भी शराब की दुकानों काे खाेलने पर मंथन चल रहा है। देहात क्षेत्रों की दुकानों काे खाेलने पर सहमति भी बन गई है। देवबंद और गंगोह में पूर्ण रूप से दुकानें बंद रहेंगी और शहरी क्षेत्र में चिन्हित दुकानों पर शराब बिकेगी।
शासन ने लॉकडाउन 3 में शराब की दुकानों काे शर्तों के साथ खाेलने की अनुमति दे दी थी लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक निर्णय किया था। दरअसल, दुकानों काे खोले जाने की अनुमति जिलाधिकारी ही देते हैं। यही कारण रहा कि शराब की दुकानें खोलने काे लेकर काेई अऩुमति नहीं बन पाई थी। इसकी एक वजह यह भी है कि रविवार देर रात तक शराब की दुकानों काे लेकर गाइडलाइन जारी नहीं हाे पाई थी।
साेमवार सुबह ( Monday Morning) सुबह जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस मुद्दे काे लेकर मिटिंग बुला ली। आबकारी अधिकारियों समेत पुलिस और प्राशासनिक अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी मीटिंग कर रहे हैं। दस बजे से शाम सात बजे तक शराब की दुकानों काे खाेले जाने पर सहमति बन सकती है। ठेकों पर साेशल डिस्टेंस का पालन कराने की जिम्मेदारी ठेकेदार और सेल्समैन की हाेगी।
इस बारे में पूछने पर जिलाधिकारी ( DM Saharanpur ) ने बताया कि, अभी तक देहात क्षेत्र में दुकानें खाेलने पर विचार हाे रहा है। गंगाेह और देवबंद हॉट स्पॉट हैं ताे वहां पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। शहरी क्षेत्र में भी चिन्हित दुकानों काे ही खोला जाएगा। हॉट स्पॉट इलाकों के आस-पास की दुकानें भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
Updated on:
04 May 2020 09:46 am
Published on:
04 May 2020 09:41 am

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
