4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां रह रहे थे कश्मीरी अचानक पहुंच गए वंदेमात्रम दल के युवा, फिर क्या हुआ देखिए वीडियाे

वंदेमात्रम मिशन के युवाआें ने पुलवामा अटैक के बाद सहारनपुर में रह रहे कश्मीरियाें काे दाे दिन में सहारनपुर छाेड़ देने की चेतावनी दी

less than 1 minute read
Google source verification
DEMO PIC

pulwamaattack

सहारनपुर। पुलवामा अटैक के बाद भारतीय बेहद गुस्से में हैं। यह गुस्सा एक बार फिर उस समय सामने आ गया जब सहारनपुर की काेतवाली सिटी क्षेत्र के एक मकान में रह रहे कश्मीरियाें पर युवाआें का गुस्सा फूट पड़ा। यहां वंदेमात्रम मशिन के युवाआें ने साफ कह दिया कि दाे दिन के भीतर सहारनपुर छाेड़ दें आैर कश्मीर वापस लाैट जाए। दरअसल यहां एक मकान में किराए पर 13 से अधिक कश्मीरी युवक रह रहे थे। सूत्राें के अनुसार ये युवक कंबल आदि बेचने का काम करते हैं। जब इस बात का पता वंदेमात्रम मिशन के लाेगाें काे चला ताे वह माैके पर पहुंच गए आैर साफ कह दिया कि सहारनपुर छाेड़ दाे। इस चेतावनी के अगले ही दिन सभी युवक मकान खाली कर गए हैं। वंदेमात्रम मिशन सहारनपुर के ही रहने वाले विजयकांत चाैहान का है। विजयकांत चाैहान हिंदू संगठनाें से जुड़े हैं आैर विशेष रूप से गाय की रक्षा के लिए काम करते हैं।