
aaj ka rashifal
aaj ka rashifal 13 जनवरी 2020 सोमवार आज सुबह 9 बजे के बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। शाम 6:00 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी इसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। अच्छी बात यह है कि शाम को आयुष्मान योग भी बन रहा है। जो मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगा। आइए जानते हैं सप्ताह का पहला दिन सोमवार आपकी राशि में क्या योग लेकर आया है और यह भी जानते हैं इस वर्ष की लाैहड़ी किन-किन राशियों में लााई है उल्लास के याेग
सोमवार आज उत्तरी भारत में लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। शाम काे लाेग अपने-अपने घरों के बाहर आग जलाकर उल्लास के साथ इस त्याैहार काे मनाएंगे। इस पर्व काे मकर सक्रांति पर्व से ठीक दिन पहले मनाया जाता है। मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पंजाब में आज विशेष उत्सव हाेंगे। नव दंपतियों के लिए यह त्याैहार विशेष महत्व रखता है। जिन परिवारों में नवजात शिशु हैं उनके लिए भी यह लाैहड़ी विशेष हाेगी। आइए जानते हैं इस लोहड़ी किन राशि वालो का भाग्य हाेगा उदय
Mesh Rashi मेष राशि mesh rashifal : लोहड़ी का पर्व अच्छे योग लेकर आया है। मित्रों का सहयोग मिल रहा है। धन लाभ के योग मेष राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। जो आपका पैसा अटका हुआ था फंसा हुआ था वह भी आज वापस लौटने के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। अगर आप ने पूर्व में कुछ परीक्षाएं दी हैं और उनके परिणाम आने वाले हैं तो समझ लीजिए आपके हित में परिणाम आने वाले हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। जो समस्याएं आपकी चल रही थी आर्थिक दिक्कतें जो आपको उठानी पड़ रही थी उनमें भी आज से सुधार होगा। उत्तम योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज देवों के देव महादेव की विशेष कृपा मेष राशि वालों पर है। आज शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और शत्रु शांत होंगे।
वृष राशि Vrish Rashi वृष राशिफल: दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी । आज समय आपका साथ दे रहा है। आपको अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। आपकी राशि में आज कर्म योग भी बने हुए हैं। दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान की ओर से चल रही चिंताओं में कमी आएगी और अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। vrish rashi horoscope के अनुसार आज आपके व्यक्तित्व से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। अपने हुनर को प्रदर्शित करने का समय है। जो भी कार्य कर रहे हैं उन्हे मन लगाकर करते रहें सफलता आपको मिलेगी। आज कार्यों की अधिकता होने के बावजूद आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। ध्यान रहे वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आज सड़क पार करते समय भी आपको सचेत रहना होगा। दिन में आपको कुछ लुभावने प्रस्ताव भी मिल सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको तर्क करना चाहिए और तर्क के आधार पर ही प्रस्ताव स्वीकार करने चाहिए। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। आज आपके आसपास जो भी बदलाव हो रहे हैं उन्हें स्वीकार कीजिए। आने वाला समय आपके हित में है। मंदिर में आज आपको पीले रंग का फल दान करना चाहिए। इससे आपको धन लाभ होगा और जो परेशानियां आपके कारोबार में चल रही हैं उनमें भी कमी आएगी
मिथुन राशिफल Mithun Rashi :सोमवार का दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा। लोहड़ी पर्व पर मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आपके जो ऐसे कार्य हैं जिन्हें आप पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं उनमें भी आज पूर्णता के योग लाभदायक साबित हाेंगे। आज आपको भाग्य का साथ मिल रहा है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। अपनी बात रखने का समय है। आज जो अवसर आपको मिल रहे हैं वह दोबारा नहीं मिलेंगे। इसलिए अवसरों को पहचान कर सही समय पर सही कदम उठाने से सफलता आपको मिलेगी। अपनी सेहत के प्रति आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। मांगलिक योग भी आज आपकी राशि में बने हुए हैं। जिन जातकों की शादियां अभी नहीं हुई हैं उनके लिए आज अच्छे रिश्ते आ सकते हैं या फिर शादी के लिए बात शुरू होगी। आज उत्तम समय है। किसी भी व्यक्ति से बहस नहीं करनी है। ध्यान रहे काले रंग के कुत्ते को भूलकर भी आज आपको लात नहीं मारनी है, उसे दुत्कारना नहीं है। देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए आपके कष्ट कम होंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि Singh Rashi : आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आपके आसपास का माहौल आपके अनुरूप है। ऐसे समाचार आपको मिलेंगे जो आपको खुश कर देंगे। आप जो भी कार्य करना चाहते हैं उसे शुरू कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी। आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है। ध्यान रखिएगा आज आपको भावुक होने से बचना है। अगर कोई नुकसान आपसे हो जाता है तो चिंता नहीं करनी है। चिंतन से आज आपको बचना है। समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज अपने कार्यों के प्रति आपको खुद आगे बढ़ना होगा लगन और ईमानदारी से किए गए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होने के योग आज बने हुए हैं। ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी योजनाओं को सफल बनाने में सहायक साबित होंगे। जो लोग व्यापार कर रहे हैं कारोबारी हैं उनके लिए भी उत्तम समय है। आज ऐसे साैदे आप करेंगे जो लाभ के पद पर रहेंगे। आज मछलियों को अपने हाथों से भाेजन दें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपके जो शत्रु मुखर होने की कोशिश कर रहे हैं वह भी शांत होंगे।
कन्या राशिफल aaj ka rashifal kanya rashi : धन लाभ के योग बने हुए हैं. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए. आज वाहन चलाते समय भी सावधान रहना होगा. दांपत्य जीवन में विवाद की आशंका ही बनी हुई है. इसलिए बहस करने से बचना है. परिवार के जनों से बहस ना करें. बहस आज आपके लिए उचित नहीं है. ध्यान रखिएगा आज मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है और मित्रों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। जो जातक रोजगार की तलाश कर रहे हैं नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। अगर निवेश करना चाहते हैं तो सोच समझकर ही आज आपको निवेश करने चाहिए सुबह 10:00 बजे के बाद का समय आपके लिए उत्तम है। इस अवधि में आप एक्सपर्ट से सलाह लेकर लंबी अवधि का निवेश कर सकते हैं। इससे आपको लाभ अच्छे रिटर्न मिलेंगे। ध्यान रहे वाणी में मधुरता बनाकर रखें। अपने मुख से ऐसे कोई शब्द आपको नहीं कहने हैं जो दूसरों को बुरे लगते हो आघात पहुंचाते हों। इससे दूसरों के मन में आपके प्रति विचार बदल सकते हैं, पूर्वाग्रह बन सकते हैं।
तुला राशि Tula Rashi : तुला राशि वाले आज कुछ नया कर सकते हैं। नया करने का समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो समझ लें कि आज का दिन आपके लिए उत्तम है। ध्यान रखिएगा मन को आज आप को काबू करना होगा। मन आपका चंचल बना रहेगा। मन को काबू करने के लिए आज आपको मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करना चाहिए। अच्छा साहित्य भी आज आपको पढ़ना चाहिए। इससे आपके विचार करने की क्षमता विकसित होगी आज के सितारे कहते हैं कि आज आपकी राशि में आय के स्रोत बढ़ने के योग भी बने हुए हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू कर रहे हैं नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं या पार्टनरशिप कर रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। देवों के देव महादेव का ध्यान करते हुए आज कोई भी नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। ध्यान रखिएगा अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज सीनियर से आपको बहस नहीं करनी है। अपने आसपास कार्य क्षेत्र में भी आपको अपने कार्यों के प्रति सजगता रखनी होगी आज आपके कार्यों की चेकिंग की जा सकती है इसलिए सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य छोड़ना उचित नहीं रहेगा आज शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाए। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और जो समस्याएं आपकी राशि में चल रही है आपके जीवन में चल रही हैं उनका निदान होगा।
वृश्चिक राशि varshik rashifal वृश्चिक राशिफल : नए दोस्त बनेंगे नए लोगों से मिलने के अवसर आज आपको प्राप्त हाेंगे। आज आपकी राशि में अच्छे योग बने हुए हैं। दिन भर आप खुश रहेंगे। आपका हंसता हुआ चेहरा आज दूसरों को भी मनोबल बढ़ाएगा। ध्यान रखिएगा वाहन चलाते समय सचेत रहना है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी हैं। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं बेवजह की वस्तुओं को खरीदने से बचें। उन्हीं वस्तुओं को खरीदने जिनकी आपको बहुत अधिक आवश्यकता है। आज आपको कुछ लुभावने प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऐसे में उन वस्तुओं को खरीदने से परहेज करें जिनकी अभी आपको आवश्यकता नहीं है। ध्यान रखिएगा किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से आपको बचना है। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय अपनी कीमती सामानों के प्रति सचेत रहें। आज बच्चों से आपको बात करनी चाहिए बच्चों के मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है।
धनु राशिफल : 13 जनवरी 2020 आज सोमवार का दिन है और लोहड़ी पर्व भी है। ऐसे में धनु राशि वालों को आज थोड़ा सा धैर्य रखना होगा। आज किसी से भी आपको उलझना नहीं चाहिए। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। अच्छी बात यह है कि धन लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों से आज आपको भरपूर सहयोग मिल रहा है। अगर आप अपने मन की बात प्रिय से कहना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी। करियर के लिए आज नई राह चुनना भी उचित रहेगा। पिछले कई दिनों से अपना करियर बदलना चाह रहे थे नौकरी बदलना चाह रहे थे या फिर नए रोजगार की तलाश में निकले हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। सीनियर का भी सहयोग मिल रहा है। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए समय अच्छा है। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आज स्टिंग में भी फंस सकते हैं। विरोधी कोई चाल चल सकते हैं। इसलिए ध्यान रहे लालच में नहीं पड़ना है। कोई भी गलत कार्य करने से आज आपको बचना चाहिए। आज का दिन आपके लिए जितना उत्तम है उतना ही सचेत रहना भी आज आपको लिए जरूरी है।
मकर राशिफल Makar Rashi : मकर राशि वालों का आज से उत्तम समय शुरू हो गया है। आज धन लाभ के योग मकर राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। समझ लीजिए आज तक जो आपकी कठिनाइयां चल रही थी उनमें कमी आएगी और आपका अच्छा समय शुरू होगा। अगर पिछले कई दिनों से आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे नया घर खरीदने की सोच रहे थे तो जान लीजिए कि आज आपकी राशि में धन लाभ और वाहन सुख के योग भी दिखाई दे रहे हैं। भौतिक सुख के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। आज कहीं घूमने जा सकते हैं परिवारिक सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी लेकिन ध्यान रखेगा कुछ अपने ही लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं ऐसे में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए। वाहन चलाते समय सचेत रहें अपने खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतें आज पेट के विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि kumbha rashifal : उत्तम समय है, आज प्रथम भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद कुंभ राशि वालों को मिल रहा है। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। जो जातक शादीशुदा हैं उनके लिए समय अच्छा है। लोहड़ी पर्व पर आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रेम बढ़ेगा जो जातक राजनीति में हैं कारोबार में हैं व्यापार में हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अपने कार्यों के प्रति आपको सचेत रहना है। ऑफिस में भी आज आपको सहकर्मियों से मधुर व्यवहार करना है। वाणी में मधुरता से ही आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और इससे आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। कोई ऐसा कार्य आज आपके हाथ से होगा जो आपके भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा। आपकी पुरानी चली योजनाओं में भी आज आपको सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आपको कुछ दान करना चाहिए। ब्राह्मण को भी आप दान कर सकते हैं। किसी कन्या को दान कर सकते हैं या फिर अनाथालय में या ऐसी जगह आपको दान करना चाहिए जहां जरूरतमंद लोग रहते हों। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपके विरोधी भी शांत होंगे।
मीन राशि Meen Rashi : मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। मन चंचल बना रहेगा। आर्थिक कार्यों में लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन जल्दबाजी नुकसान का कारण भी बन सकती है। आज नए लोगों से मुलाकात के योग बनेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने हुनर का प्रदर्शन कीजिए। आज लोग आपको जानेंगे और आपकी कला और आपके हुनर की तारीफ करेंगे। यह अलग बात है कि आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मेहनत का फल भी आज आपको कम मिल सकता है लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़नी है। अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करना है। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा माता-पिता के आशीर्वाद से भी आपके आज कार्य संपूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहने की सलाह को दी जाती है। जब आप सड़क पर हों तो सचेत रहने की आपको सलाह है। दूसरों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आज किसी ऐसे कार्य को लेकर आप चर्चा में रहेंगे, जो आपके व्यक्तित्व के लिए अच्छा है। ध्यान रहे किसी को भी पैसा उधार ना दें। आज उधार पैसा देने से आपको बचना चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तभी आपको किसी को पैसा उधार आज देना चाहिए। जिन लोगों को अपने पूर्व में पैसा उधार दिया था उन्हें भी आज आपको याद दिलाना चाहिए। उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।
Updated on:
13 Jan 2020 08:38 am
Published on:
12 Jan 2020 11:49 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
