1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काजी रशीद मसूद नहीं रहे, इतने बार सांसद रहे जानकर चौंक जाएंगे

सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद का सोमवार निधन हो गया।

2 min read
Google source verification
काजी रशीद मसूद नहीं रहे, इतने बार सांसद रहे जानकर चौंक जाएंगे

काजी रशीद मसूद नहीं रहे, इतने बार सांसद रहे जानकर चौंक जाएंगे

सहारनपुर. सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद का सोमवार निधन हो गया। काजी रशीद मसूद लंबे समय तक वेस्ट यूपी की राजनीतिक धुरी रहे हैं। काजी रशीद मसूद का सियासी सफर गंगोह से शुरू होकर संसद भवन तक पहुंचा था। वह 9 बार सांसद रहे हैं। काजी रशीद मसूद ने केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका भी निभाई है। काजी रशीद मसूद के निधन की खबर से समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को काजी रशीद मसूद कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां वे कोरोना को मात देकर सहारनपुर लौट आये थे।

परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले शनिवार को उनकी तबियत एक बार फिर खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें रुड़की स्थित भतीजे के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ पर सोमवार को 10:40 बजे उनका निधन हो गया। उधर गंगोह स्थित पैतृक आवास पर भी लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। काजी रशीद मसूद के भतीजे इमरान मसूद ने बताया कि आज शाम पांच बजे काजी रशीद मसूद को कस्बा गांगोह में ही सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

पश्चिमी यूपी की राजनीति के जान थे :- काजी रशीद मसूद वर्ष 1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर सहारनपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। काजी रसीद मसूद सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सासंद चुने गए थे। पांच दशकों के सियासी सफर में वह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह से लेकर मुलायम सिंह यादव के हमसफर रहे वहीं, 2012 में वह कांग्रेस में भी शामिल हुए थे।

उप राष्ट्रपति का चुनाव लड़े :- मुलायम सिंह यादव ने रशीद मसूद को वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन के प्रत्याशी के बैनर तले उप राष्ट्रपति का चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में प्रतिभा पाटिल विजयी हुईं थी। मसूद 75 वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे थे।

Story Loader