4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलवामा अटैक के बाद इस युवक काे भारी पड़ गया पाकिस्तान का झंडा उठाना, देखिए वीडियाे

पुलवामा अटैक के बाद सहारनपुर के एक सार्वजनिक शाैचालय में पाकिस्तान का झंडा लगया था जिसे एक युवक ने हटाने की काेशिश की, देखिए फिर क्या हुआ

less than 1 minute read
Google source verification
Pulwama Terror Attack

pakistan flag

सहारनपुर। पुलवामा अटैक के बाद गुस्साएं लाेगाें ने सहारनपुर के एक सार्वजनिक शाैचालय में पाकिस्तान का झंडा लगा दिया था। एक युवक काे यह नागंवार गुजरा ताे उसने झंडे काे शाैचालय से हटाने की काेशिश लेकिन इसी बीच कुछ युवक यहां पहुंच गए। इन्हाेंने झंडा हटाने की काेशिश कर रहे युवक काे नसीहत किया आैर फिर उससेे पाकिस्तान के मुर्दाबाद के नारे भी लगवाए। इस घटना का वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हाे गया।

यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। दरअसल दाे दिन पहले यहां घंटाघर के पास स्थित एक सार्वजनिक शाैचालय में युवाआें ने पाकिस्तान का झंडा बिछा दिया था। इसके बाद यहां जाे भी व्यक्ति शाैच के लिए जा रहा था वह पाकिस्तान के झंडे के ऊपर से हाेकर जाता था। दाे दिन तक यहां एेेसा चलता रहा कि लेकिन बुधवार काे एक युवक यहां पहुंचा ताे उसने पाकिस्तान के इस झंडे काे शाैचालय से बाहर निकालने की काेशिश की। बस इसी दाैरान यहां पहले से खड़े युवाआें ने यह सब देख लिया आैर इस युवक काे पकड़कर लिया। बाद में इससे ही दाेबारा झंडे काे शाैचालय में विछवाया गया आैर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए गए।

Story Loader