4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कक्षा एक में बेटे के दाे बार फेल हाेने से परेशान मां ने की आत्महत्या

कक्षा एक में बेटे के दूसरी बार फेल हाेने से परेशान मां ने पति आैर बच्चाें के सामने ही आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification
Suicide news

आत्महत्या का मामला

सहारनपुर। पंत विहार कालाेनी में एक महिला ने पति आैर बच्चाें के सामने ही रस्सी से बने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कक्षा में इकलाैते बेटे के दूसरी बार फेल हाे जाने पर मां ने यह कदम उठाया। इस घटना से पूरा परिवार सदमे मे है। माैके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जब पुलिस काे पता चला कि कक्षा एक में पढ़ रहे इकलाैटे के बेटे के दूसरी बार फेल हाेने के कारण मां ने यह कदम उठाया है ताे पुलिसकर्मियाें की आंखे में भी नम हाे गई। इसके बाद परिजनाें के आग्रह पर बिना किसी कानूनी कार्यवाही के पुलिस ने महिला का शव परिवार वालाें काे दे दिया।

काेतवाली सदर बाजार क्षेत्र की पंत विहार कालाेनी में रहने वाली 32 वर्षीय गायत्री ने मंगलवार रात काे यह कदम उठाया। गायत्री का शव घर के ही एक कमरे में रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। गायत्री ने अंदर से दरवाजा लॉक करने के बाद कमरे में आत्महत्या की। पति दरवाजा ताेड़कर अंदर घुसा लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी आैर गायत्री इस दुनिया से जा चुकी थी। काेतवाली सदर बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गायत्री की एक बेटी आैर एक बेटा है। दाेनाें सैंट मैरी स्कूल में पढ़ते हैं। बताया जाता है कि गायत्री का बेटा मानसिक रूप से सामान्य बच्चाे से अलग है जाे बीते वर्ष कक्षा एक में फेल हाे गया था। यह भी बताया जाता है कि स्कूल ने फेल हाेने पर इसे आगे पढ़ाने से इंकार कर दिया था लेकिन गायत्री के आग्रह पर स्कूल ने इस बच्चे काे एक आैर माैका दिया था। गायत्री काे पूरा यकीन था कि उसका बेटा अगली बार फेल नहीं हाेगा वह उसे घर पर पढ़ाएगी आैर वह सब कुछ कवर कर लेगा। गायत्री ने जैसा साेचा था एेसा कुछ भी नहीं हुआ, मंगलवार काे जब परिणाम आए ताे एक बार फिर से गायत्री का बेटा फेल हाे गया। बेटे का परिणाम आने के कुछ ही घंटाें बाद गायत्री ने आत्महत्या कर ली। आशंका जताई जा रही है कि इससे क्षुब्ध हाेकर गायत्री ने फांसी लगा ली।

देखते रह गए पति आैर बच्चे

गायत्री के पति बीर सिंह रेलवे में लाेकाे पायलट हैं। मंगलवार रात काे बीर सिंह भी घर पर ही थे। इसी दाैरान गायत्री ने मकान के अंदर अपने रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया आैर फांसी लगाने लगी। यह देख बीर सिंह आैर दाेनाें बच्चे चिल्लाएं लेकिन गायत्री नहीं रुकी। इन्हाेंने गायत्री की काफी मिन्नते भी की लेकिन गायत्री ने एक ना सुनी। यह देख बीर सिंह ने दरवाजा ताेड़ने की काेशिश की ताे दरवाजा डबल लॉक से बंद था। बीर सिंह ने दरवाजा ताेड़ना शुरू किया लेकिन जब तक बीर सिंह दरवाजा ताेड़कर कमरे में घुसा तब तक काफी देर हाे चुकी थी आैर बच्चाें व पति के सामने गायत्री इस दुनिया में जा चुकी थी। मां काे मरते हुए देखने के बाद दाेनाें बच्चे बेहद सहमे हुए हैं आैर परिवार के लाेगाें काे अब यह दुःख सबसे अधिक सता रहा है कि इन बच्चाें का अब क्या हाेगा ?

Story Loader