26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video पत्नी काे लेने आए दामाद काे ससुराल में थमले से बांधकर पीटा, देंखे वीडियाे

सहारनपुर के मिर्जापुर में ससुराल आए दामाद काे उसकी पत्नी के सामने ही थमले से बाँधकर पीटा गया इस घटना का किसी ने वीडियाे बना लिया जाे अब वायरल हाे रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 9 Nov 2018, 10:56 AM IST

viral video

saharanpur incidant

सहारनपुर।

यह घटना आपकाे अंग्रेजी शासन काल की याद दिला देगी। सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दामाद आैर उसके मामा की थमले से बांधकर पिटाई गई। बताया जाता है कि दामाद नाराज हाेकर मायके आई हुई अपनी पत्नी काे लेने के लिए पहुंचा था। यहां बेटी की शिकायत पर ससुराल वालाें ने दामाद आैर साथ में आए उसके मामा काे बेड़ से एक थमले में बांध दिया आैर सार्वजनिक रूप से दाेनाें काे पीटा गया।

यह घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। अब वीडियाे वायरल हाेने पर यह मामला सामने आया है। वीडियाे वायरल हाेने के बावजूद सहारनपुर पुलिस इस मामले में लीपापाेती करने में लगी है। इस संबंध में मिर्जापुर थाना पुलिस का कहना है कि थाने में घटना की काेई तहरीर नहीं आई है। दाेनाें पक्षाें के बीच किसी बात काे लेकर मामूली कहासुनी हुई थी लेकिन बाद में दाेनाें पक्षाें में समझाैता हाे गया था। वीडियाे से पुलिस अभी अंजान बनी हुई है।

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

यह घटना अचानक नहीं हुई। दरअसल पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले मायके आई पत्नी ने अपने पिता आैर भाईयाें से पति की शिकायत की थी। बताया जाता है कि इसी काे लेकर ससुराल पक्ष के लाेग दामाद से खफा थे। यही कारण रहा कि दामाद की ससुराल में इस तरह से खातिरदारी की गई। यह घटना किसी युवक ने उसी दाैरान अपने माेबाईल फाेन के कैमरे में कैद कर ली। अब इस वीडियाे के वायरल हाेने पर यह मामला सामने आया है।

बेहट का रहने वाला है पीड़ित

इस घटना में जिस युवक काे थमले से बांधकर पीटा गया है वह बेहट क्षेत्र का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार इसकी शादी कुछ महीने पहले ही मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। यह मामला मानव अधिकाराें से जुड़ा हाेने के कारण हम यहां पीड़ित पक्ष की पहचान काे सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात काे लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी मायके आ गई थी। करीब पांच दिन पहले यह युवक अपने मामा काे साथ पत्नी काे लेने मायके पहुंच गया था। यहां दाेनाें पक्षाें के बीच आराेप-प्रत्याराेप का दाैर चला आैर इसी दाैरान विवाद हाे गया। झगड़े के बाद ससुराल पक्ष के लाेगाें ने दामाद आैर इसके मामा काे बंधक बना लिया आैर थमले से बांधकर दाेनाें की जमकर पिटाई की।