सहारनपुर

नहीं मिला स्ट्रेचर, पिता की लाश हाथों में उठाकर अस्पताल से निकला बेटा, वीडियो वायरल

सहारनपुर मेडिकल कॉलेज Saharanpur Medical College का एक वीडियो Viral Video तेजी से सोशल मीडिया Social media पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने पिता की लाश हाथों में उठाकर ले जा रहा है जिसे स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका।

2 min read
पिता की लाश को हाथों में उठाकर ले जाता बेटा

मानवता को शर्मसार करने वाली ये वीडियो सहारनपुर मेडिकल कॉलेज Saharanpur Medical College की बताई जा रही है। वीडियो में एक जवान बेटा अपने बूढ़े पिता की लाश हाथों में लिए हुए है। पीछे से एक स्वास्थ्यकर्मी कुछ कहता हुआ दिखाई देता है लेकिन बेटा पिता की लाश को हाथों में उठाकर नम आंखों से आगे बढ़ रहा है। काफी लोग भी यहां खड़े हैं लेकिन बेटा असहाय सा दिखाई पड़ता है। उसकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं। ऐसे हालातों में मजबूर बेटे का गुस्सा सिस्टम पर फूटता हुआ दिखाई देता है। असहाय बेटा पिता की लाश हाथों में लेकर कुछ बड़बड़ाता हुआ आगे निकल जाता है और भीड़ ये सब देखती रहती है। इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है।

ये है पूर मामला
इस वायरल वीडियो में जो आदमी दिखाई दे रहा है वो एक मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि पिता कीह मौत होने के बाद बेटे को मेडिकल में स्ट्रेचर तक नहीं मिलता। बेटे की आँखों में आंशू हैं और वो अपने पिता की लाश को अपने हाथों में उठाए हुए है। इस कलियुग में पहले तो ऐसे बेटे ही कम मिलते हैं ऊपर से सिस्टम ने इसे भी मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि लाश को ले जाने के लिए अंतिम यात्र वाहन या एम्बूलेंस की मांग की गई लेकिन एम्बुलेंस तो दूर की बात है एक स्ट्रेचर तक नहीं मिला। ऐसा कहा जा रहा है कि जब बेटे ने स्ट्रेचर की मांग की तो उसे डॉक्टर ने केबिन से बाहर निकाल दिया। वायरल वीडियो के साथ इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर लिखी जा रही हैं। वायरल वीडियो में देखने से पता चलता है कि एक स्वास्थ्यकर्मी इन्हे रोकने की कोशिश कर रहा है लेकिन अब बेटा नहीं रुकता। ऐसा लगता है कि पहले स्ट्रेचर नहीं दिया गया और बाद में जब वीडियो बनने लगी तो स्टाफ को अपनी गलती का अहसास हुआ इसलिए रोकने की कोशिश की गई हो। फिलहाल ये पूरा मामला क्या इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाध्यापिका इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बोल रही है। दूसरी ओर ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Published on:
13 Sept 2023 08:56 am
Also Read
View All

अगली खबर