25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर पहुंचे शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह के लिए कह दी ये बड़ी बात

समाजवादी सेक्यूलर माेर्चे के राष्ट्रीय संयाेजक शिवपाल यादव बाेले मैने ताे मुलायम सिंह काे भी दिया है अॉफर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 28 Sep 2018, 12:09 AM IST

saharanpur news

shivpal singh

सहारनपुर।

''नेताजी मुलायम सिंह यादव काे हमेशा सम्मान दिया है, उनका हमेशा सम्मान रहेगा भी, मैने ताे उन्हे मैनपुरी से चुनाव लड़ने का अॉफर भी दिया है, वह जिस दल से भी चुनाव लड़ेंगे मेरा उनकाे पूरा समर्थन रहेगा''

यह बातें सहारनपुर पहुंचे समाजवादी सैक्युलर माेर्चा के राष्ट्रीय संयाेजक शिव पाल यादव ने कही। यहां एक साक्षात्कार के दाैरान जब उनसे पूछा गया कि आपने अपना अलग माेर्चा गठित कर लिया है अब भविष्य में मुलायम सिंह के साथ आपके राजनीतिक रिश्ते कैसे रहेंगे ? इस सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने साफ कर दिया कि मुलायम सिंह किसी भी दल से चुनाव लड़ेंगे ताे शिवपाल का उनकाे समर्थन रहेगा। यह बयान देकर अब शिवपाल यादव ने यह भी साफ कर दिया है उन्हाेंने माेर्चे का गठन अखिलेश यादव से अलग हाेने के लिए किया है मुलायम सिंह काे उनका अभी भी समर्थन रहेगा।

यह भी खबर हैः दरिंदगीः शादी के चार साल बाद भी गंदी डिमांड नहीं हुई पूरी ताे पत्नी ताे छत से फेंका, जानिए क्या चाहता था पति

सहारनपुर के दिल्ली राेड स्थित साउथ सिटी मैदान में बहुजन क्रांति माेर्चा आैर समाजवादी सैक्युरल माेर्चा के संयुक्त बैनर के नीचे मंडल स्तरीय महारैली का आयाेजन किया गया था। इसी महारैली काे संबाेधित करने के लिए शिवपाल यादव मुख्य अतिथि की हैसियत से इस प्राेग्राम में पहुंचे थे। यहां आपकाे यह भी जान लेना चाहिए कि इस महारैली में करीब एक हजार की भीड़ जुटी आैर इस भीड़ में समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे किसी भी नेता या प्रमुख कार्यकर्ता का चेहरा दिखाई नहीं दिया। इससे साफ हाे गया कि सहारनपुर मंडल में शिवपाल सिंह के खेमें के समाजवादियाें की कमी है। सहारनपुर मंडल में जाे समाजवादी के पार्टी के पदाधिकारी आैर कार्यकर्ता है वह शिवपाल यादव के खेमें का ना हाेकर अखिलेश यादव के खेमे के हैं।

यह भी खबर हैः बरसात से फसल नुकसान की सूचना देने के लिए जारी हुआ टाेल फ्री नंबर, इस नंबर देनी है सूचना

केंद्र सरकार पर बरसे शिवपाल

महारैली काे संबाेधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव का पूरा भाषण भाजपा ही केंद्रित रहा। भाजपा की मुखालफत करते हुए उन्हाेंने कहा कि इस सरकार के लाेग एेसी कमराें में बैठकर कानून बना रहे हैं। देश के गांव में क्या हालात है इस सराकर के लाेगाें काे नहीं पता है आैर यही कारण है कि इस सरकार में जाे कानून बन रहे हैं उनका लाभ महज 15 प्रतिशत लाेगाें काे ही मिल रहा है। एेसे में उपेक्षित 85 प्रतिशत लाेग अगर एक हाे जाएं ताे इस सराकर काे बदल सकते हैं।