
देवबंद: कानून बनने के बाद पति ने दिया तलाक, पति फरार
देवबंद/सहारनपुर. तीन तलाक का कानून बनने के बाद भी तलाक देने के मामले सामने आ रहे हैं। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैरून कोटला में पति ने अपनी पत्नी को पहले फोन पर गंदी—गंदी गालियां दी। उसके बाद तलाक दे दिया। पीड़िता ने फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो पुलिस को सौंपा हैं। पीड़िता की तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, देवबंद के मोहल्ला बैरुन कोटला कस्बा निवासी रुखसार ने अपने पति सलीम पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाए है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। तीन दिन देने से पहले भी उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद तलाक दे दिया। देवबंद कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ मामले की कार्रवाई की जाएगी।
देवबंद सीओ अजय कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता ने आरोप लगाए है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। 7 अगस्त को भी महिला का पति उसके साथ अभ्रदता से पेश आया और गाली—गलौच कर तलाक दे दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी फरार है। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले तीन साल से अपने मायके में रह रही थी।
Updated on:
11 Aug 2019, 9:50 AM IST
Published on:
11 Aug 2019, 9:48 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.