4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के इन बच्चों ने कर दिया कमाल, देखें वीडियो

एनपीआरसी बिहारीगढ़ में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने दम-खम दिखाकर सभी काे हैरान कर दिया। यहां बच्चों ने दौड़ के साथ खो-खो और अन्य खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।

Google source verification

सहारनपुर. मुजफ्फराबाद ब्लॉक क्षेत्र की एनपीआरसी बिहारीगढ़ में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 मीटर प्राथमिक स्तर में नीरज और वंदना, 100 मीटर जूनियर स्तर में आशीष और भारती व 200 मीटर जूनियर स्तर में उज्ज्वल और मनप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में जनपद के 14 सरकारी स्कूलों के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के नतीजे आने पर सभी प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


ये रहे परिणाम
100 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में नीरज पहले आयुष दूसरे और दानिश तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह से बालिका वर्ग में वंदना पहले आयुषी दूसरे और शालू तीसरे स्थान पर रही।


100 मीटर जूनियर स्तर बालक वर्ग में आशीष पहले, छोटू दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे जबकि 100 मीटर जूनियर स्तर बालिका वर्ग में भारती पहले, सना दूसरे और मीनू तीसरे स्थान पर रहीं।

200 मीटर जूनियर स्तर बालक वर्ग में उज्जवल पहले अमित दूसरे और सौरव तीसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में मनप्रीत पहले रवनीत दूसरे और प्राची तीसरे स्थान पर रही।


कार्यक्रम की नोडल अधिकारी अनु चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया है। उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें लगातार अभ्यास करते रहने के लिए भी मदद की जाएगी।